बिक्रमगंज( रोहतास )- लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान(लोहिया स्वच्छ भारत) के तहत अनुमंडल अंतर्गत 8 प्रखंडों के 42 पंचायतों में 1043 स्वच्छता कर्मियों के सहारे पंचायतों में डोर टू डोर कचडा का हो रहा उठाव।
बिहार सरकार के मंशा है कि शहरों की तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी सुविधा उपलब्ध हो ,जिसके तहत सात निश्चय योजना लागू की गई है। रोगमुक्त व स्वच्छ वातावरण बनाने के उद्देश्य से पंचायत के गांव/ टोला से कचडा उठाव के लिए स्वक्षता कर्मी बहाल किए गए हैं। जो प्रातः 8 बजे तक डोर टू डोर कचडा का उठाव करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी सुविधा प्रदान करना सरकार की सर्वोच्य प्राथमिकता। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान।
प्रखंडों के चयनित पंचायत
———————————–
बिक्रमगंज प्रखंड के जमोढ़ी, नोनहर, घोसियां खुर्द, मोरौना, मानपुर। दावथ- इटावा, दावथ, उसरी ,सेमरी, गीधा। दिनारा- चिल्हरुआ, गुनसेज, महरोड, सरांव, अरंज।काराकाट- जयश्री, काराकाट सोनबरसा, अमरथा , किरहीं। नासरीगंज- अमियावर ,परसिया, धनांव, अतमी, कैथी। राजपुर – बरना, राजपुर, रोतवा, परसिया, सिआवक। संझौली- मझौली, अमैठी, संझौली ,करमैनी ,उदयपुर ,चांदी इंग्लिश । सूर्यपुरा- बलिहार, सूर्यपुरा, गोशलडीह, अगरेड कला, सीओबहार।
स्वच्छता कर्मियों की संख्या
————————————
बिक्रमगंज प्रखंड के 5 पंचायतों में 111, दावथ- 123, दिनारा- 118 ,काराकाट- 123, नासरीगंज- 129, राजपुर- 148, संझौली- 162, सूर्यपुरा- 129 स्वच्छता कर्मी लगाए गए हैं।
रोजगार के अवसर—
——————————-
स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत के नारा से जहाँ ग्रामीण क्षेत्रो में साफ -सफाई देखने की मिल रहा है। वहीं स्वक्षता कार्यो लगो लोगों की मिला रोजगार। उनके जीवन स्तर में होगी सुधार।
कर्मियों का चयन
—————————
मुखिया के अध्यक्षता में वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति द्वारा स्वच्छता कर्मी एवं पर्यवेक्षकों का चयन की जाती है।
मानदेय का भुगतान –
———————————
स्वच्छता कर्मियों को प्रति माह 3 हजार रुपये तथा पर्यवेक्षकों 5 हजार रुपये पंचायत द्वारा भुगतेय।
अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई
————————————
प्रत्येक पंचायतों में सरल तथा ठोस कचड़ा को रखने के लिए 1 अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई की स्थापना करना है।
योजना–
———————————
पंचायतों से प्राप्त ठोस तथा तरल कचड़ा से जैविक खाद बना बिक्री करने की संभावित योजना।
बोले सलाहकार
——————————
रोहतास जिला के एस0एल0डब्लू0 एम0 सलाहकार शाहबाज रहीम ने बताया कि जिले में 100 पंचायतों में डोर टू डोर स्वक्षता कर्मियों द्वारा हो रहा कचड़ा का उठाव।
पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)
अपनी राय साझा करें
इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!