नासरीगंज: प्रखंड मुख्यालय स्थित बिस्वान भवन में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर लाइट योजना के शुभारंभ पर सूबे के सीएम नीतीश कुमार का संबोधन को सुना.सीएम ने टेलीकांफ्रेंसिंग के माध्यम से त्रिस्तरीय पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया.साढ़े ग्यारह से एक बजे तक चले कार्यक्रम में सीएम ने पंचायतों के प्रत्येक वार्ड में दस सोलर लाइट लगाए जाने पर चर्चा करते हुए कहा कि 30600 की राशि, पंद्रहवी वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग की राशि से प्रति लाइट तीस हजार छह सौ की राशि से पंचायतों के प्रत्येक वार्ड में सोलर लाइट लगाई जाएगी.सीएम ने बताया कि नोडल एजेंसी ब्रेडा पंचायतों में सोलर लाइटें उपलब्ध कराएगी.(अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने सुनी मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर लाइट योजना का संबोधन )
सीएम ने कहा कि रौशनी मिलने से अपराध पर नियंत्रण होगा.और कार्यों में दक्षता बढ़ेगी. जिससे विकास की गति में तेजी आएगी.मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में राज्य के लोगों से आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का माहौल बना कर रखने की भी अपील की. विभिन्न पंचायतों में भी लोगों ने मुख्यमंत्री का संबोधन देखा और सुना.मौके पर बीडीओ जफर इमाम, सीओ अमित कुमार,जिलापार्षद प्रियंका प्रसाद,प्रमुख योगेश कुमार,उपप्रमुख संतोष कुमार,बीडीसी अलबेला पासवान,सुनील कुमार,साजिद हुसैन,शिवजी यादव,धर्मेंद्र यादव,बीडीसी प्रतिनिधि रुदल सिंह,डॉ मुन्ना,मुखिया शशि कुमार,रामदुलारी देवी,अनिता देवी,निशु देवी,अफसाना खातून,मंजू देवी,कृष्णा कुमार,वकील यादव,टिंकू सिंह,मुखिया प्रतिनिधि शाहिद हुसैन,कौशल कुमार,पंकज साह,समेत प्रखंड के सभी अधिकारी कर्मी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे
पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)
अपनी राय साझा करें
इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!