गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

जिला परिषद सदस्यों ने अध्यक्ष और अधिकारी पर लगाया राशि का आरोप, दिया धरना

   भभुआ(कैमूर):- कैमूर जिले में जिला परिषद लाखों का घोटाला और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है और आरोप लगाने वाले खुद जिला परिषद सदस्य हैं जिनके द्वारा आरोप लगाते हुए बुधवार को जिला परिषद कार्यालय के गेट पर धरना दिया गया जिसमें भ्रष्टाच

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
2 फरवरी 2023, 12:28 PM IST (2 फरवरी 2023) अपडेट: 31 अक्टूबर 2026, 09:48 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

 भभुआ(कैमूर):- कैमूर जिले में जिला परिषद लाखों का घोटाला और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है और आरोप लगाने वाले खुद जिला परिषद सदस्य हैं जिनके द्वारा आरोप लगाते हुए बुधवार को जिला परिषद कार्यालय के गेट पर धरना दिया गया जिसमें भ्रष्टाचार तथा योजना की राशि की लूट खसोट करने का आरोप लगाया गया, जिला परिषद भभुआ के पार्षद विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल और जिला परिषद सदस्य भगवानपुर समदेईया देवी धरना पर बैठ गए ।

विकास सिंह ने बताया कि जिला परिषद में राशि का घोटाला किया जा रहा है, विकास कार्य के पैसे का जिला परिषद भभुआ की अध्यक्ष रिंकी सिंह के द्वारा लूट खसोट का अड्डा बना दिया गया है, एडीएम साहब के द्वारा सात माह पहले भगवानपुर क्षेत्र के लिए विकास कार्य को लेकर आवंटन जारी कर दिया गया था लेकिन आज तक कार्य नहीं कराया गया तथा नियम यह है कि आवंटन के 3 माह के अंदर कार्य कराना है और नहीं होने पर राशि लौटा देनी है लेकिन नियम को ताक पर रखकर काम किया जा रहा है, उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि रिंकी सिंह जूनियर इंजीनियर से सेटिंग कर मोटा पैसा वसूल रही हैं और जेई से 10 से 15 प्रतिशत कमीशन मांग रही हैं और जो ज्यादा कमीशन दे रहा है उसे रखा जा रहा है उन्होंने कहा कि मनमाने ढंग से कनीय अभियंतायों की प्रतिनियुक्ति का खेल रिंकी सिंह के द्वारा किया जा रहा है और विकास का पैसा जिला अभियंता से अध्यक्ष रिंकी सिंह मेल में आकर पूरा विकास कार्य का पैसा गबन कर दिया गया,

विकास सिंह ने कहा कि अध्यक्ष के द्वारा मनमानी से जिला परिषद दलाली का अड्डा बन गया है, अध्यक्ष के द्वारा सिविल सर्जन को बुलाकर उनके दुर्व्यवहार किया गया तथा अधिकारियों से पैसे की उगाही की जा रही है।

वहीँ समदेईया देवी जिला परिषद भगवानपुर के द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा जिलाधिकारी तथा मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद कैमूर को अपने क्षेत्र में कार्य नही कराने को लेकर पत्र लिखा गया था, उन्होंने बताया कि षष्टम राज्य वित्त आयोग योजना के अंतर्गत बीते 7 माह से मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा विमुक्त की गई राशि के द्वारा कोई भी कार्य क्षेत्र में नहीं कराया गया जो कि 3 माह में योजना कार्य पूर्ण कराया जाना है राशि कनीय अभियंता के खाते में यथावत पड़ी हुई है वर्तमान में 31 जनवरी को जिला परिषद कार्यालय में आई तो जिला कार्य अभियंता के द्वारा बताया गया कि आपका अभियंता बदल दिया गया है तथा मुझसे गलत ढंग से व्यवहार किया गया हमारे क्षेत्र में धरातल पर कोई कार्य नहीं किया जा रहा है और पैसे गबन कर लिया जा रहा है।