रविवार, 20 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पवन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

  बेलदौर:- बुधवार को बेलदौर प्रखंड के एसबीआई ब्रांच के समक्ष कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पवन सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध कर रहे जत्था बेलदौर भ्रमण करते हुए केंद्र सरकार मुर्दाबाद नारे एवं स्टेट

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
9 फरवरी 2023, 02:52 AM (9 फरवरी 2023) 239 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बेलदौर:- बुधवार को बेलदौर प्रखंड के एसबीआई ब्रांच के समक्ष कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पवन सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध कर रहे जत्था बेलदौर भ्रमण करते हुए केंद्र सरकार मुर्दाबाद नारे एवं स्टेट बैंक बचाओ एलआईसी बचाओ नारों के साथ एसबीआई शाखा के सामने भी सभी कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। वही प्रदर्शन में शामिल , प्रखंड अध्यक्ष पवन सिंह ने कहा हम दो,हमारे दो नीति के वजह से आज देश का प्रतिष्ठित संस्थान एलआईसी और स्टेट बैंक की हालत बद से बदतर होते जा रही है। वक्ताओं ने कहा सरकार स्टेट बैंक के खातों में एवं एलआईसी में जमा आम जनों के पैसों की सुरक्षा की गारंटी दें नहीं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।वही एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव नवीन कुमार यादव ने कहा केंद्र सरकार की गलत नीतियों एवं अपने उद्योगपति मित्र गौतम अडानी को फायदा पहुंचाने के गलत नियत के वजह से आज भारतीय स्टेट बैंक और एलआईसी मैं करोड़ों देशवासियों का गाढ़ी कमाई का पैसा फसा हुआ कांग्रेस पार्टी की ओर से हम मांग करते हैं कि केंद्र सरकार गरीबों के पैसों के सुरक्षा की गारंटी ले। वहीं मौके पर उपस्थित युवा नेता अमित पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार कमर कस ले आंदोलन और तेज होने वाली है मोदी जी आम लोगों के बोट से प्रधानमंत्री बने हैं और रात दिन काम करते हैं उद्योगपतियों के लिए। इस देश के प्रधानमंत्री का एक गरिमा होता है जिसको उन्होंने तार-तार किया। वही एक प्राइवेट सेक्टर के उद्योगपति के लिए रात-दिन मेहनत करते हैं उनके लिए दलाली का काम करते हैं यह शर्मनाक है। इस कार्यक्रम में पांडव , संजय मिथिलेश सम्भू, विनोद्, पिर्थि सदा, नासिर, विकाश, दिनेश सहित दर्जनों कांग्रेसी उपस्थित थे l

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!