सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

राहुल गांधी के बिना ही बांका से बोधगया तक होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस के स्थापना दिवस 28 दिसंबर को बिहार में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत होगी। बिहार में ये यात्रा बांका से शुरू होकर बोधगया में समाप्त होगी। इस दौरान ये यात्रा राज्य के 17 जिलों से होकर गुजरेगी और लगभग 1200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसक

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
14 नवंबर 2022, 01:38 AM (14 नवंबर 2022) 150 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

कांग्रेस के स्थापना दिवस 28 दिसंबर को बिहार में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत होगी। बिहार में ये यात्रा बांका से शुरू होकर बोधगया में समाप्त होगी। इस दौरान ये यात्रा राज्य के 17 जिलों से होकर गुजरेगी और लगभग 1200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसके अलावा अन्य जिलों में भी अलग अलग भारत जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी जो आगे चल कर राज्य की मुख्य यात्रा में शामिल हो जाएगी। बताया गया है कि इस यात्रा में राहुल गांधी शामिल नहीं होंगे। बिहार में कन्हैया कुमार को इस यात्रा में सबसे आगे रखा जाएगा। 

बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह ने पटना के सदाकत आश्रम में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इससे पहले उन्होंने यहां राज्य भर के कार्यकर्ताओं के साथ इस यात्रा पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि बिहार की भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेश नेतृत्व के सभी नेता तो शामिल होंगे ही, इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी आएंगे। जयराम रमेश ने बताया कि कांग्रेस की मुख्य भारत जोड़ो यात्रा लगभग 55% तक की दूरी तय कर ली है। 67 दिनों में ये यात्रा 5 राज्यों के 27 जिलों से गुजरी है। उन्होंने बताया कि इस यात्रा में राहुल गांधी के बाद सबसे ज्यादा लोकप्रिय बिहार के कन्हैया कुमार हैं। देश में हर जगह से उनकी डिमांड आ रही है। जयराम रमेश ने बताया कि 17 जिलों की मुख्य यात्रा के अलावा बाकी बचे 21 जिलों में अलग से भारत जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी। ये यात्रा अलग-अलग जगहों पर बिहार की मुख्य भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो जाएगी।

बिहार में जिन जिलों से होकर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा गुजरेगी उसके बारे में जानकारी देते हुए जयराम ने बताया कि बांका से आरंभ होकर यह यात्रा भागलपुर, नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपु, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पटना होते हुए बोधगया तक जाएगी। बिहार में लगभग 3000 किलोमीटर तक ये मुख्य यात्रा निकाली जाएगी। जयराम रमेश ने बताया कि मोदी सरकार की नीयत और नीतियों के कारण भारत तीन तरीके से टूट रहा है। पहला आर्थिक विसंगतियां बढ़ रही है। सामाजिक ध्रुवीकरण को जाति, धर्म और भाषा के नाम पर बढ़ावा दिया जा रहा है। राजनीतिक तानाशाही एक हकीकत है। ये वन नेशन वन पार्टी, वन पार्टी वन लीडर हो गया है। सारी ताकत एक व्यक्ति तक केंद्रित हो गई है। इन्हें समाप्त करने के लिए ये यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने बताया कि ये सुनने की यात्रा है, भाषण देने की नहीं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दावा करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का असर भी अब दिखने लगा है। प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश और गुजरात को छोड़कर चार दक्षिण भारत यात्रा में घूम रहे हैं। क्योंकि अभी भारत जोड़ो यात्रा इन्हीं चार राज्यों से होकर गुजरी है। ये साफ दर्शाता है कि भारत जोड़ो यात्रा का असर प्रधानमंत्री पर पड़ा है। इसके अलावा बाबा रामदेव, मोहन भागवत, नितिन गडकरी ने भी भारत जोड़ो यात्रा की प्रशंसा की है।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!