गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

स्थानीय निकाय की विधानपरिषद सीट के लिये चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे: तेजस्वी

पटना| राजद विधायक दल की बैठक आज शाम विधायक श्री सुरेंदर यादव के सरकारी आवास पर हुई जिसकी अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने की और कहा कि राजद राज्य की सब से बड़ी राजनीतिक दल है और इससे लोगों की बड़ी आशा है। देश और राज्य के ल

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
8 मार्च 2022, 11:21 AM IST (8 मार्च 2022) अपडेट: 4 नवंबर 2026, 02:26 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना| राजद विधायक दल की बैठक आज शाम विधायक श्री सुरेंदर यादव के सरकारी आवास पर हुई जिसकी अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने की और कहा कि राजद राज्य की सब से बड़ी राजनीतिक दल है और इससे लोगों की बड़ी आशा है। देश और राज्य के लोग राजद को आशा की नज़रों से देख रहे हैं। हम उनकी आशाओं को निश्चित रूप से पूरा करेंगे। पार्टी अनुशाशन बना कर रखेंगे। पूरी एकता और एकजुटता के साथ स्थानीय निकाय की 24 विधानपरिषद की सीट के लिये चुनाव लड़ेंगे और जीत दर्ज कराएंगे। आज देश मे बेरोजगारी, पलायन, मंहगाई से लोग त्रस्त हैं। पार्टी का निर्णय महत्वपूर्ण है। इस के विरुद्ध काम करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही होगी। पार्टी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता पार्टी के अधिकृत उमीदवारों को जितायें। पार्टी के तरफ लोग आकृष्ट हो रहे हैं। श्री देवेन्द्र यादव और सरद यादव जी भी राजद के साथ आने वाले हैं। राजद जनता की उम्मीद है। राजद विधायक जनता की सेवा को प्रथमिकता दें। उन्होंने कहा कि NDA की सरकार से कोई खुश नहीं है।महिलादिवस के अवसर पर विधान मंडल मे महिला सदस्यों को आगे बढ़ने का अवसर दें।

इस अवसर पर राजद प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदनानंद सिंह, श्री शिवा नंद तिवारी, श्री आलोक कुमार मेहता, श्री सुनील कुमार सिंह, श्री श्याम रजक, श्री ललित यादव, श्री कुमार सर्वजीत, श्री पहलाद यादव, श्री भारत मंडल, श्री सुरेंदर यादव, श्री उदयनारायण चौधरी, श्री बृषन पटेल, श्री तनवीर हसन, श्री रमई राम, श्री अवध बिहारी चौधरी, श्री भाई बीरेंदर ने भी अपने बहुमूल्य विचार रखे और सरकार को जनता के हित मे कैसे घेर कर जनता की आशाओं को कैसे पूरी करा सकते हैं इसके आवस्यक सुझाव एवम टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि विधान सभा मे अपनी उपस्थिति को बनाये रखें और जीरो आवर, ध्यानाकर्षण, निवेदन, प्रश्न इतियादी के माध्यम से जनता की आवाज़ को सदन मे कैसे रखें इसके लिये सुझाव दिए।