सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

जब नीतीश कुमार जॉर्ज फर्नांडीस का नहीं हुआ तो किसी का नहीं

 दरभंगा:- कार्यालय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हमारे नेताओं ने यह निर्णय लिया है कि अब कभी भी नीतीश के साथ नहीं जायेंगे। क्योंकि नीतीश जी की आदत है धोखा देने की। जो नीतीश जॉर्ज फर्नांडिस के नहीं हुए वो किसी और का कैसे हो सकते हैं। यह बाते

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
29 जनवरी 2023, 05:32 PM (29 जनवरी 2023) 290 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

 दरभंगा:- कार्यालय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हमारे नेताओं ने यह निर्णय लिया है कि अब कभी भी नीतीश के साथ नहीं जायेंगे। क्योंकि नीतीश जी की आदत है धोखा देने की। जो नीतीश जॉर्ज फर्नांडिस के नहीं हुए वो किसी और का कैसे हो सकते हैं। यह बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.संजय जयसवाल ने रविवार को प्रेक्षागृह में पत्रकारों से कही। दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति के सफल समापन पर धन्यवाद देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दो दिनों में मिथिलांचल की धरती पर केंद्र सरकार की योजनाओं व बिहार की राजनीति पर चर्चा हुई है। जिसमें आगामी 2024 की लोकसभा चुनाव में 36 से 38 सीट पर जीत का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए अगले चार माह में 5000 जनसभाएं पंचायत स्तर पर होंगे।(नीतीश कुमार जॉर्ज फर्नांडीस)

भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 

भाजपा के कार्यकर्ता हर बूथ तक जायेंगे और भाजपा की योजना और कार्य को जन जन तक पहुंचायेंगे। बिहार की जनता चाचा-भतीजे की सरकार से त्रस्त हो चुकी है। पिछले 32 वर्षों से शिक्षा विभाग चाचा-भतीजे के पास रही हैं और बिहार में शिक्षा का क्या हाल है किसी से छुपा नहीं है। डॉ.जयसवाल ने जदयू में चल रहे बयानबाजी,आरसीपी व उपेंद्र कुशवाहा के बारे में कहा कि किसी पार्टी में क्या होता है उससे उनको कोई मतलब नहीं हैं। (नीतीश कुमार जॉर्ज फर्नांडीस )

मारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!