गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

क्या हुआ था जब फेमस अभिनेत्री ने लगाया था सुपरस्टार पर रे’प का आरोप, शिकायत होने के बाद मुकर गई थी 14 साल की नौकरानी

पटना डेस्क: आमिर खान के साथ ‘जो जीता वही सिकंदर’ से पूजा बेदी ने अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म तो सुपरहिट रही लेकिन पूजा के करियर को पंख नहीं लग सके। हालांकि पूजा अपने अफेयर की वजह से ज्यादा सुर्खियों में रही। जरीना वहाब से

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
8 जून 2023, 05:04 PM IST (8 जून 2023) अपडेट: 5 नवंबर 2026, 02:46 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: आमिर खान के साथ ‘जो जीता वही सिकंदर’ से पूजा बेदी ने अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म तो सुपरहिट रही लेकिन पूजा के करियर को पंख नहीं लग सके। हालांकि पूजा अपने अफेयर की वजह से ज्यादा सुर्खियों में रही। जरीना वहाब से शादी करने बाद आदित्य पंचोली और पूजा बेदी के बीच अफेयर होने की खबर आने लगी थी।

बिहार में शादी के तीसरे दिन दुल्हन ने करवाई पति की हत्या, वजह कर देगी हैरान

साल 1986 में आदित्य फिल्म ‘कलंक का टीका’ के वक्त एक्ट्रेस जरीना बहाव से मिले और इसी फिल्म के सेट पर दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। उसी साल आदित्य पंचोली और जरीना वहाब ने शादी कर ली। हालांकि जरीना की मां इस शादी से खुश नहीं थी, लेकिन जरीना आदित्य से बेहद प्याद करती थी। आदित्य और जरीना के दो बच्चे सूरज पंचोली और सना पंचोली हैं।

शादी के बाद जरीना और आदित्य पंचोली के बीच अनबन की खबरें सामने आने लगीं। आदित्य और पूजा अच्छे दोस्त थे। जरीना बहाव से शादी के बाद जब आदित्य की शादीशुदा जिंदगी में परेशानी शुरू हुई तो इसी बीच पूजा और आदित्य की नजदीकियां बढ़ने लगी। दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे।

रुबीना ने रूबी अवस्थी बनकर प्रेमी संग रचाई शादी, जानिए पूरा मामला

वहीं, बाद में आदित्य पंचोली पर नौकरानी से संबंध रखने का भी आरोप लगा था। इस बात का खुलासा उनके साथ काफी समय तक लिव-इन में रहीं एक्ट्रेस पूजा बेदी ने किया था। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि आदित्य ने उनके घर में काम करने वाली 15 साल की नौकरानी के साथ संबंध बनाए थे। हालांकि यह रेप नहीं था क्योंकि सबकुछ नौकरानी की मर्जी से हुआ था। क्यूंकि लड़की नाबालिग थी इसलिए इसे रेप ही कहा जाएगा। जब एक्ट्रेस को इस बात का पता चला था तो उन्होंने आदित्य के साथ रिश्ता खत्म कर दिया था।