शनिवार, 19 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  
मनोरंजन ब्रेकिंग न्यूज़

2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे

मुंबई: कम बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसने ट्रेड और दर्शकों दोनों का ध्यान खींच लिया है। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

C
Chief Editor संवाददाता, Media Darshan
7 सितंबर 2026, 03:19 AM (7 सितंबर 2026) 691 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

मुंबई: कम बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसने ट्रेड और दर्शकों दोनों का ध्यान खींच लिया है। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने यह उपलब्धि सिनेमाघरों में अपने पांचवें सप्ताह के दौरान हासिल की।

31वें दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी ‘हनुमान अंश’ की शुरुआत बेहद धीमी रही थी। फिल्म ने पहले दिन करीब 10 लाख रुपये की कमाई की। शुरुआती दो हफ्तों में इसका कलेक्शन लगभग 1.5 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाया था। इसके बाद फिल्म की कमाई में अचानक तेजी आई और तीसरे तथा चौथे सप्ताह में दर्शकों की संख्या लगातार बढ़ती गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पांचवें सप्ताह के दौरान भी फिल्म ने मजबूत प्रदर्शन जारी रखा और रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।

‘सिंघम’, ‘83’ और ‘सिकंदर’ को छोड़ा पीछे

100 करोड़ क्लब में पहुंचने के बाद ‘हनुमान अंश’ ने कई चर्चित फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट किए गए आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने अजय देवगन की ‘सिंघम’, रणवीर सिंह की ‘83’ और सलमान खान की ‘सिकंदर’ के घरेलू कलेक्शन को पार कर लिया है। फिल्म ने ‘पुष्पा: द राइज’ के हिंदी संस्करण के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ने का दावा किया गया है।

क्या है ‘हनुमान अंश’ की कहानी?

फिल्म की कहानी लक्ष्मीनारायण नाम के एक युवक के इर्द-गिर्द घूमती है। मां की मृत्यु के बाद वह जीवन और आध्यात्मिकता के सवालों के जवाब तलाशने निकलता है। उत्तर भारत की यात्रा के दौरान उसकी मुलाकात आध्यात्मिक दुनिया से होती है और आगे चलकर वह संत नीम करोली बाबा के रूप में प्रसिद्ध होता है।

महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे

सबसे कम बजट में 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म?

करीब 2 करोड़ रुपये के बजट के साथ ‘हनुमान अंश’ की 100 करोड़ क्लब में एंट्री को बेहद असाधारण बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन माना जा रहा है। उपलब्ध दावों के मुताबिक, यह 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली सबसे कम बजट वाली हिंदी फिल्मों में शामिल हो गई है। फिल्म के अंतरराष्ट्रीय रिलीज के बाद इसके कलेक्शन में और बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!