गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

पटना: मानवीय संवेदनाओं को उकेरने वाली फिल्म ‘कलयुग के राम’ लेकर आ रहे हैं चर्चित निर्देशक सुजीत वर्मा

पटना| “बिटिया छठी माई के, लाडो” जैसी फिल्म का निर्देशन कर चुके चर्चित निर्देशक सुजीत वर्मा अब फिल्म ‘कलयुग के राम’ लेकर आ रहे हैं. यह फिल्म गरीबी और मानवीय संवेदनाओं को उकेरने वाली फिल्म है. फिल्म कंटेंट प्रधान होगी,

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
8 जून 2022, 11:57 AM IST (8 जून 2022) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 09:30 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना| “बिटिया छठी माई के, लाडो” जैसी फिल्म का निर्देशन कर चुके चर्चित निर्देशक सुजीत वर्मा अब फिल्म ‘कलयुग के राम’ लेकर आ रहे हैं. यह फिल्म गरीबी और मानवीय संवेदनाओं को उकेरने वाली फिल्म है. फिल्म कंटेंट प्रधान होगी, जिसका दावा सुजीत वर्मा खुद भी करते हैं. वैसे आपको बता दें कि फिल्म ‘कलयुग के राम’ की शूटिंग इन दिनों सिवान जिले के सोन्धानी एवं सारण जिले के मशरख प्रखंड के विभिन्न गाँवों में चल रही है. इसका अलावा फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर और सोनभद्र जैसे लोकेशन में भी होनी है.(पटना: मानवीय संवेदनाओं को)

मृतक के परिजनों से मिले सामाजिक कार्यकर्ता ऋषव कुमार ने दिए सांत्वना,सीओ से किए मुआवजे की मांग

फिल्म को लेकर सुजीत वर्मा ने बताया कि हमारी फिल्म की कहानी एक रिक्शा वाले के परिवार और पति – पत्नी के बीच के संबंधों पर आधारित है. फिल्म में गरीबी का दंश और मानवीय संवेदनाओं को उजागार करते हुए हमने मनोरंजन का ख़ासा ख्याल रखा है. यह फिल्म सामाजिक और सन्देश परक है. इसमें गीत – संगीत भी कमाल के हैं. इस फिल्म के निर्माता रामविनय सिंह और राकेश तिवारी हैं . देसी लोटा एंटरटेनमेंट के राकेश तिवारी ने बताया कि अभी हमारी कंपनी फिल्म निर्माण में एक से बढ़कर एक अच्छे विषय पर पटकथा तैयार कर रही है. बिहार और उत्तर प्रदेश में जल्दी ही अन्य फिल्म की शुरआत होगी.(पटना: मानवीय संवेदनाओं को)

गौरतलब है कि फिल्म ‘कलयुग के राम’ का निर्माण देसी लोटा एंटरटेनमेंट और आर वी एस प्रोडक्शन के बैनर तले की जा रही है. फिल्म की शूटिंग के दौरान बहरौली पंचायत के मुखिया अजीत सिंह का काफी सहयोग मिल रहा है. इस फिल्म की शूटिंग बहरौली , सोंधानी के साथ मशरख , दुमदुमा शिव मंदिर में भी जारी है. ‘कलयुग के राम’ फिल्म में क्रिएटिव कंट्रोल जाने माने क्रिएटिव निर्देशक राजीव मिश्रा है. पटकथा शशि रंजन ने की है. संगीत साजन मिश्रा का है और डी ओ पी हैं इमरान एफ खान. फिल्म में किरण यादव, श्यामली श्रीवास्तव, चंदन सिंह राजपूत, देव सिंह, बुल्लू कुमार ( पंचायत फेम ) दीपक सिंह मुख्य भूमिका में हैं. पीआरओ रंजन सिन्हा हैं.

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.