गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

उत्तर प्रदेश के आखरी चरण में जमकर वोटिंग, नाव पर सवार होकर वोट देने पहुंचे मतदाता

 चंदौली (पूर्वांचल जोनल डेस्क) । उत्तर प्रदेश चुनाव के आखरी और सातवें चरण के तहत चंदौली जिले में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया| मतदाताओं के द्वारा मताधिकार का प्रयोग करने के लिए काफी उत्साह देखा गया | चन्दौली जिले में कई मतदान कें

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
7 मार्च 2022, 06:30 PM IST (7 मार्च 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 05:20 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

 चंदौली (पूर्वांचल जोनल डेस्क) । उत्तर प्रदेश चुनाव के आखरी और सातवें चरण के तहत चंदौली जिले में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया| मतदाताओं के द्वारा मताधिकार का प्रयोग करने के लिए काफी उत्साह देखा गया | चन्दौली जिले में कई मतदान केंद्र ऐसे हैं, जहां पहुंचने के लिए मतदाताओं को तमाम तरह की परेशानी झेलनी पड़ी। कुछ ऐसा ही नजारा नौगढ़ में देखने को मिला।

बाघी के कोठी घाट, नया घाट व खजुरो के ग्रामीणों को नाव पर सवार होकर नौगढ़ स्थित कंपोजिट विद्यालय वोट देने के लिए जाना पड़ा। इससे मतदाताओं में आक्रोश दिखा।500 की आबादी वाले पूरबा में 217 मतदाता है। इसमें 124 पुरूष व 93 महिलाएं शामिल हैं। इन मतदाताओं के लिए नौगढ़क स्थित कंपोजिट विद्यालय में मतदान केंद्र बनाया गया था।

गांव से नौगढ़ के रास्ते में बांध का पानी भरा रहता है। ऐसे में ग्रामीणों को कही भी आने-जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है। मतदान के दौरान भी कुछ ऐसी ही स्थिति रही। दर्जनों की संख्या में पुरूष व महिला मतदाता नाव पर सवार होकर वोट देने पहुंचे। उनका कहना रहा कि हर बार चुनाव में प्रत्याशी वादा करते हैं कि सरकार बनने के बाद पीपा पुल बनवाया जाएगा, लेकिन आज तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। इसकी वजह से परेशानी झेलनी पड़ती है।