मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

ऊषा ने राजस्थान में सतोलिया कॉम्पिटिशन 2022 को स्पॉन्सर किया

राजस्थान :  भारत के प्रमुख कंज्यूमर ड्यूरेबल ब्रांड, ऊषा द्वारा राजस्थान स्थित जयपुर में आज खेल ग्राउंड, हीरापुरा में सतोलिया कॉम्पिटिशन 2022 का समापन किया गया। इसका आयोजन ऊषा सिलाई स्कूल के शिक्षकों द्वारा ग्राम पंचायत हीरापुरा और उन्नयन स

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
6 दिसंबर 2022, 01:35 PM (6 दिसंबर 2022) 326 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

राजस्थान :  भारत के प्रमुख कंज्यूमर ड्यूरेबल ब्रांड, ऊषा द्वारा राजस्थान स्थित जयपुर में आज खेल ग्राउंड, हीरापुरा में सतोलिया कॉम्पिटिशन 2022 का समापन किया गया। इसका आयोजन ऊषा सिलाई स्कूल के शिक्षकों द्वारा ग्राम पंचायत हीरापुरा और उन्नयन समिति के सहयोग से किया गया था, जिसका उद्देश्य बच्चों को उनके पाठ्यक्रम से परे कौशल सिखाना है। यह तीन दिवसीय आयोजन 30 नवंबर से लेकर 2 दिसंबर तक किया गया, जिसमें 13 वर्ष से 20 वर्ष की उम्र की 50 युवा लड़कियों में एक-दूसरे को काँटे की टक्कर देते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त करने की होड़ देखी गई।

कल सासाराम अनुमंडल कार्यालय में शराब जब्त वाहनों की होगी नीलामी 

12 सदस्यों के साथ, टीम येलो अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते पहले स्थान पर रही, उसके बाद क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर 12 सदस्यों के साथ टीम ग्रीन और ब्लू रही। मुख्य अतिथि प्रिय गुर्जर (जो कि आर्चरी के लिए इंटरनेशनल प्लेयर हैं) द्वारा सभी विजेताओं को मोमेंटो / सर्टिफिकेट्स से सम्मानित किया गया।

श्रेणी विजेता
प्रथम पुरस्कार लक्ष्मी मीणा- टीम येलो
द्वितीय पुरस्कार कन्नू ढंका- टीम ग्रीन
तृतीय पुरस्कार नीतू गुर्जर- टीम ब्लू

इस अवसर पर कोमल मेहरा, हेड- स्पोर्ट्स इनिशिएटिव्स एंड एसोसिएशन्स, ऊषा इंटरनेशनल ने टिप्पणी करते हुए कहा, “भारत विविधता की गोद में फला-फूला देश है, जिसमें स्वदेशी खेलों का भरपूर खजाना समाहित है, जो न सिर्फ स्थानीय क्षेत्रों, बल्कि समाज की गरिमा भी बढ़ाते हैं। लेकिन दुर्भाग्य यह है कि इनमें से कई खेल सिर्फ कुछ क्षेत्रों तक ही सीमित हैं। हमारा उद्देश्य न केवल अधिक से अधिक खेल रूपों की विरासत को जीवित करना है, बल्कि भारत वर्ष सहित पूरी दुनिया में इन खेलों के प्रति जागरूकता पैदा करना है। स्थानीय समुदायों के बीच खेल, महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही स्वस्थ और सक्रिय जीवन जीने के लिए प्रेरित करते हैं। सतोलिया एक ऐसा खेल है, जिसे हममें से कई लोगों ने बचपन में पिठू के रूप में खेला है। लेकिन दुःख की बात है कि यह अब अपनी पहचान खो रहा है। ऐसे में हमारी मंशा इसे एक बार फिर जीवंत करने की है।”

मारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!