गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

एण्डटीवी और मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने की सड़क सुरक्षा सप्ताह के लिये साझेदारी

मुंबई : सड़क सुरक्षा के उपायों और नियमों पर जागरूकता को बढ़ावा देने के लिये हर साल सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। इस साल मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने 11 से 17 जनवरी, 2023 तक हो रहे जागरूकता अभियान के लिये एण्डटीवी के साथ साझेदारी की है। एण्डटीवी

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
24 जनवरी 2023, 09:03 AM IST (24 जनवरी 2023) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 07:14 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

मुंबई : सड़क सुरक्षा के उपायों और नियमों पर जागरूकता को बढ़ावा देने के लिये हर साल सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। इस साल मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने 11 से 17 जनवरी, 2023 तक हो रहे जागरूकता अभियान के लिये एण्डटीवी के साथ साझेदारी की है। एण्डटीवी की बेहद लोकप्रिय और चहेती भाबियाँ अंगूरी (शुभांगी अत्रे) और अनीता (विदिशा श्रीवास्तव) हेलमेट पहनने, सीटबेल्ट लगाने, शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने, आदि जैसे सड़क सुरक्षा के विभिन्न उपायों पर जोर देंगी। दोनों भाबियों ने अपनी ऑन-स्क्रीन शख्सियतों के मुताबिक अपने अनोखे अंदाज में मुंबईकरों से ट्रैफिक के नियमों का पालन करने का आग्रह करते हुए सार्वजनिक जागरूकता के इस अभियान की शुरूआत की है।

सड़क सुरक्षा सप्ताह के बारे में बात करते हुए, संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक), श्री प्रवीण कुमार पडवाल ने कहा, ‘‘सड़क सुरक्षा मुंबई ट्रैफिक पुलिस के सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्यों में से एक है और हम मुंबई के नागरिकों के लिये सड़कों को ज्यादा सुरक्षित बनाने की लगातार कोशिश करते हैं। इस प्रयास को जारी रखते हुए, हमें एण्डटीवी के साथ साझेदारी करके बहुत खुशी हो रही है, ताकि सुरक्षा के विभिन्न उपायों और यातायात नियमों के उल्लंघनों पर जागरूकता फैला सकें। इनके लोकप्रिय किरदारों के माध्यम से हम मुंबईकरों पर सकारात्मक असर डालने की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिये सड़क सुरक्षा को बहुत गंभीरता से लें।’’

सुखविंदर सिंह का नया गाना मदारी हुआ रिलीज 

सड़क सुरक्षा सप्ताह के लिये मुंबई ट्रैफिक पुलिस के साथ भागीदारी करने पर एण्डटीवी, ज़िंग, बिग मैजिक और अनमोल के चीफ क्लस्टर ऑफिसर विष्णु शंकर ने कहा, ‘‘मुंबई ट्रैफिक पुलिस सड़क सुरक्षा के मामले में हमेशा आगे रही है और उनके अभियान काबिल-ए-तारीफ रहे हैं। एण्डटीवी में, हम सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर साथ मिलकर अपनी सड़कों एवं समुदायों को सुरक्षित रखने के लिए उनके साथ साझेदारी करके सम्मानित महसूस कर रहे हैं। अंगूरी भाबी और अनीता भाबी को उनके प्रशंसक बहुत प्यार करते हैं। वे अपने अनोखे अंदाज में मुंबईकरों से सुरक्षा नियमों का पालन करने का आग्रह करेंगी। मुंबई में जमीनी-स्तर के अभियान के अलावा, हमने एक माइक्रोसाइट डेवलप की है, जहाँ देशभर के लोग सड़क सुरक्षा के व्यक्तिगत वीडियोज अपने प्रियजनों को भेज सकते हैं।’’

इस प्रसंग को आगे बढ़ाते हुए, ‘भाबीजी घर पर हैं’ की अंगूरी भाबी, यानि शुभांगी अत्रे ने कहा, ‘‘मैं ऐसे अभियान का हिस्सा बनकर काफी खुश हूँ, जोकि सड़क सुरक्षा पर जागरूकता पैदा करता है। अपनी और दूसरों की जिन्दगी को खतरे में पड़ने से बचाने के लिये ट्रैफिक के नियमों को समझना और उनका पालन करना जरूरी है। मेरे प्रशंसक andtvroadsafety.zee5.com पर क्लिक करके मेरे सुरक्षा संदेश के वीडियोज अपने प्रियजनों को भेज सकते हैं।’’ ‘भाबीजी घर पर हैं’ की अनीता भाबी, यानि विदिशा श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘यात्रियों को सड़क सुरक्षा पर शिक्षित और जागरूक करने के लगातार प्रयासों के लिये मुंबई ट्रैफिक पुलिस को धन्यवाद दिया जाना चाहिये। आइये, हम अपनी सड़कों को सभी के लिये ज्यादा सुरक्षित बनाने में अपना योगदान दें।’’

एण्डटीवी और मुंबई ट्रैफिक पुलिस हर नागरिक से सुरक्षापूर्वक गाड़ी चलाने और ट्रैफिक के नियमों का पालन करने का आग्रह करती है, क्योंकि भाबीजी घर पर हैं!

आप andtvroadsafety.zee5.com पर जाकर अंगूरी भाबी के सुरक्षा संदेशों वाले वीडियोज अपने प्रियजनों को भेज सकते हैं

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.