मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

मनीष कश्यप के सपोर्ट में सोनू सूद को ट्वीट करना पड़ा भारी, बिहार के IPS Officer ने लगाई फटकार

पटना डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने पिछले दिनों यूट्यूबर मनीष कश्यप के समर्थन में कुछ ट्वीट किया था। जिसके बाद बिहार के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने अपने फेसबुक पर लिखा है कि सोनू सूद जी, देश में कानून और

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
13 अप्रैल 2023, 07:27 AM (13 अप्रैल 2023) 294 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने पिछले दिनों यूट्यूबर मनीष कश्यप के समर्थन में कुछ ट्वीट किया था। जिसके बाद बिहार के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने अपने फेसबुक पर लिखा है कि सोनू सूद जी, देश में कानून और न्याय सर्वोपरि है।

Akansha Dubey Case Update: आकांक्षा दुबे के केस में नया मोड़, सिंगर समर सिंह ने की ये बड़ी मांग….

एक रिपोर्ट के अनुसार आईपीएस अधिकारी ने कहा कि आपका ट्वीट शक और अविश्वास पैदा करता है। पुलिस पर भरोसा बेशक मत कीजिए, देश की न्याय व्यवस्था का सम्मान कीजिए। मैं भी कहता हूं, जो होगा अच्छा ही होगा। आपकी ये बेचैनी और जल्दीबाजी आपके एजेंडे को एक्सपोज करती है। देश में मसीहा बनने की होड़ मची है। आपको भी जनता बना देगी। व्याकुल नहीं होना है। आपका एक नागरिक। देशहित में जारी।

IPL Dream 11 2023: किसान के बेटे को आईपीएल ने बनाया करोड़पति! अकाउंट में अचानक आए 2 करोड़!

बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर मनीष कश्यप को फिलहाल बेल देने से इनकार कर दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई 21 अप्रैल को की जाएगी । जबकि सुप्रीम कोर्ट में बिहार सरकार और तमिलनाडु सरकार को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा है।

Bihar IAS Officer Success Story: UPSC की तैयारी के लिए पिता ने बेचा घर और मां ने गिरवी रखे गहने, तब जाकर बेटा बना IAS ऑफिसर

हम आपको बता दें पिछले महीने इंटरनेट पर दावा किया जा रहा था कि तमिलनाडु में रहने वाले बिहारियों के खिलाफ हमले हो रहे हैं। जिसमें दो बिहारी मजदूरों की मृत्यु हो गई है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो पोस्ट किए गए। इसके बाद तमिलनाडु में रहने वाले बिहारी मजदूरों के बीच दहशत का माहौल बन गया था। इन वीडियो को सच मानकर बिहार के मुख्यमंत्री ने हस्तक्षेप किया और मुख्य सचिव और डीजीपी को मामले की जांच का आदेश दिया। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद 4 सदस्यीय टीम तमिलनाडु गई थी, जहां मामले की पड़ताल की गई। इसी बात को लेकर मनीष कश्यप पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया गया है।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!