बुधवार, 4 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

एमएलसी चुनाव को लेकर राजद प्रत्याशी ने कसी कमर

समस्तीपुर। स्थानीय प्राधिकार के एमएलसी चुनाव में राजद ने कमर कसकर अभियान चलाने का निर्णय लिया है। चुनाव तैयारी को लेकर बैठक में चुनाव को जीतने का संकल्प लिया गया। इसको लेकर दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखन्नी, पांड, चकबहाउद्दीन, हरिशं

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
13 मार्च 2022, 06:19 PM IST (13 मार्च 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 05:32 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
समस्तीपुर। स्थानीय प्राधिकार के एमएलसी चुनाव में राजद ने कमर कसकर अभियान चलाने का निर्णय लिया है। चुनाव तैयारी को लेकर बैठक में चुनाव को जीतने का संकल्प लिया गया। इसको लेकर दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखन्नी, पांड, चकबहाउद्दीन, हरिशंकरपुर, नागरगामा, पगरा, बसडीया, केवटा, कामरॉव, अजनौल सहित विभिन्न पंचायतों में मुखिया, समिति, वार्ड पार्षद के साथ जनसंपर्क चलाया गया, जनसंपर्क में राजद, सीपीआई, सीपीआईएम एवं माले के प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया। जनसंपर्क को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समस्तीपुर राजद का गढ़ है।
इस मौके पर सर्वसम्मति से तय किया गया कि राजद प्रत्याशी रोमा भारती की जीत सुनिश्चित हो एवं इसके लिए रणनीति बनाई गई। राजद कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ स्तर पर हैं, वह प्रत्येक पंचायत में मतदाताओं के पास जाएंगे और उन्हें राजद के पक्ष में वोट देने के लिए प्रेरित करेंगे।
जनसंपर्क में उजियारपुर विधायक आलोक कुमार मेहता, सरायरंजन के पूर्व प्रत्याशी अरविंद कुमार सहनी, प्रखंड अध्यक्ष मो० जाबिर हुसैन, मीडिया प्रभारी राज दीपक, प्रदेश सचिव नंदकिशोर महतो, चंदन प्रसाद, सी.पी.एम. के प्रदेश कमिटी सदस्य नीलम देवी, प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार, प्रधानमहासचिव महेंद्र कुमार, उपप्रमुख अमृति देवी, पंसस पिंकी देवी, सी.पी.एम. के अंचल मंत्री विधानचंद्र, राजद नेता प्रमोद राय, अमरकान्त कुशवाहा, मुखिया नवल पासवान, हेमंत साहनी, जयकांत पासवान, सियाराम राय उर्फ बबली जी, प्रमोद महतो, कंचन कुमारी, भूषण शर्मा, रजनीकांत रजक, मो० इंतिखाब, दिलीप महतो, सीपीआईएम के अंचल सचिव शंकर राम के अलावा सैकड़ो जनप्रतिनिधि शामिल थे।