(समस्तीपुर/दलसिंहसराय):-बटेश्वर नाथ पांडेय जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के कुशल मार्गदर्शन में अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति, दलसिंहसराय के सौजन्य से आगामी 11 वीं फरवरी 2023 को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु बुधवार को शैलेंद्र कुमार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश – सह – अध्यक्ष, अनुमण्डल विधिक सेवा समिति के प्रकोष्ठ में तथा उनकी अध्यक्षता में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक कोविड -19 से बचाव हेतु सरकारी मार्गदर्शिका का अनुपालन करते हुए की गई । बैठक का संचालन अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह समिति के सचिव अभिषेक कुमार ने किया। बैठक में समिति के सचिव अभिषेक कुमार ने राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु चिन्हित न्यायालयों से संबंधित वादों , विभिन्न बैंकों, अन्य न्यायालयों एवं अन्य विभागों से संबंधित वादों की सूची एo डी oजे o शैलेंद्र कुमार के समक्ष प्रस्तुत किया तथा राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु की गई सभी कार्यविधि का विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारी ने अपने अपने न्यायालयों से संबंधित चिन्हित वादों के बारे में विस्तार पूर्वक ब्यौरा दिया। ए डी जे ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक सुलहनीय वादों के निस्तारण हेतु अपना हर संभव योगदान दें । बैठक में रवि पांडेय, अवर न्यायाधीश प्रथम, प्रतीक मिश्र, मुंसिफ , स्कंद राज , न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, ओम प्रकाश नारायण सिंह, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी उपस्थित हुए।
बैठक में न्यायालय कर्मी गंगेश झा एवं संगीता झा ने सहयोग किया ।
पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)
अपनी राय साझा करें
इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!