शनिवार, 19 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

अंतरष्ट्रीय हिन्दू परिषद् के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने विशेष समुदाय पर फिर साधा निशाना !

पटना| पटना में अंतरष्ट्रीय हिन्दू परिषद् के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों से कहा की आज जिस प्रकार से कश्मीर फाइल फिल्म देखकर दर्शक सिनेमा हॉल से रोते हुए निकल रहे है, कही ऐसा ना हो कि आने वाले समय में जिस प्रकार से

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
3 अप्रैल 2022, 06:02 AM (3 अप्रैल 2022) 168 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना| पटना में अंतरष्ट्रीय हिन्दू परिषद् के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों से कहा की आज जिस प्रकार से कश्मीर फाइल फिल्म देखकर दर्शक सिनेमा हॉल से रोते हुए निकल रहे है, कही ऐसा ना हो कि आने वाले समय में जिस प्रकार से एक समुदाय की संख्या उतर बिहार में बढ़ रही है, उत्तर बिहार फाइल फिल्म ना बनाना पड़ जाय और पटना में इस फिल्म को देखकर बिहार के लोग भी रोते हुए सिनेमा हॉल से निकले| उन्होंने कहा की अभी भी समय है सचेत होने का, देश में कानून बने की दो बच्चो से ज्यादा किसी भी परिवार को संतान पैदा करने का अधिकार नहीं हो| (अंतरष्ट्रीय हिन्दू परिषद् के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया)

कश्मीरी पंडितो के पुनर्वास के लिए किसी सरकार ने कुछ नही किया है

उन्होंने कहा की केंद्र सरकार में कांग्रेस और बीजेपी पार्टी की सरकार 1990 से लगातार रही है लेकिन कश्मीरी पंडितो के पुनर्वास के लिए किसी ने अभी तक कुछ नहीं किया है| अगर केंद्र सरकार कश्मीरी पंडितो को पुनर्वास नहीं करेगी तो हमारा संगठन कश्मीर चलो के नारे के साथ कश्मीरी पंडितो को लेकर कश्मीर जाएगी| नरेंद्र मोदी ने 370 धारा जरूर हटाया है| इसके लिए उन्हें धन्यबाद है लेकिन कश्मीरी पंडितो के लिए अभी तक कुछ नहीं किया है| वो किसका इंतजार कर रहे है, समझ में नहीं आ रहा है ,कश्मीरी पंडितो को भारत सरकार उनकी जमीन मुसलमानो से लेकर कश्मीरी पंडितों को कश्मीर में दिलाये और 1 करोड़ रुपया मुआबजा दे प्रत्येक परिवार को|

(यह भी पढ़ें) जिले में 1855 केंद्रों पर सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान के दूसरे चक्र की होगी शुरुआत 

इस समय भारत की आर्थिक स्थिति बहुत ही ख़राब हो चुकी है

भारत की आर्थिक मंदी पर कहा की भारत की स्थिति बहुत ही ख़राब हो चुकी है, इस कारण महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है| इसका भी इमरजेंसी लगाकर निवारण होने की जरूरत है| आज देश की हालत है की जो पहले मध्यम वर्गीय परिवार था वो गरीब हो गया है भारी आर्थिक मंदी में देश अभी गुजर रहा है जिसे दूर करने की जरूरत है|

पुरे देश में सभी विभाग मिलाकर सरकारी नौकरी के 1 करोड़ पद खाली है

पुरे देश में सभी विभाग मिलाकर सरकारी नौकरी के 1 करोड़ पद खाली है जिसे भरने की जरूरत है, उन्होंने पाकिस्तान में राजनितिक हलचल पर कहा की अब वो हिंदुस्तान की तरफ किसी भी लालच की नजर से ना देखेंगे, नहीं तो उनको हमारी सैना कच्चा खा जाएगी| पाकिस्तान को उनकी माँ का दूध याद दिलाने की ताकत हमारे सैना के पास है|

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!