शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

Pawan Singh Politics: बिहार में चुनाव लड़ेंगे भोजपुरी स्टार पवन सिंह, जानिए किसका पत्ता काटकर सियासी मैदान में रखेंगे कदम?

Pawan Singh Politics: भोजपुरी सुपरस्टार और अभिनेता पवन सिंह राजनीति में कदम रखने के लिए बिल्कुल तैयार है। वह अपने गानों की वजह से आज तक फैंस के दिलों पर राज करते थे। लेकिन अब वह चुनावी मैदान में भी उतरना चाहते हैं। बीजेपी के दिग्गज नेताओं क

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
8 अप्रैल 2023, 11:17 AM IST (8 अप्रैल 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 06:14 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Pawan Singh Politics: भोजपुरी सुपरस्टार और अभिनेता पवन सिंह राजनीति में कदम रखने के लिए बिल्कुल तैयार है। वह अपने गानों की वजह से आज तक फैंस के दिलों पर राज करते थे। लेकिन अब वह चुनावी मैदान में भी उतरना चाहते हैं। बीजेपी के दिग्गज नेताओं के साथ पवन की तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर छाई हुई है। इसके साथ ही राजनीति में एंट्री को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं।

Bihar Corona : बिहार में कोरोना को लेकर हाई अलर्ट, खतरनाक वैरिएंट आने के बाद मौत का सिलसिला शुरू

वहीं, पवन सिंह ने शुक्रवार को एक इंटरव्यू में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे आरा से चुनाव लड़के के लिए तैयार हैं। मौका मिलने पर जरूर चुनाव लड़ेंगे। पवन सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंसान के रूप में मेरे लिए भगवान हैं। देश में तेजी से विकास हो रहा है। मेरा सौभाग्य है कि मैं इस पार्टी का कार्यकर्ता हूं।

Pawan Singh Politics: जानिए काटेंगे किसका पत्ता 

बता दें, पिछले दिनों पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की थी. इसमें वे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ नजर आ रहे थे। इसके अलावा अपने इंटरव्यू के दौरान पवन सिंह ने यह भी कहा कि उनके तीन सबसे करीबी दोस्त रवि किशन, निरहुआ और मनोज तिवारी भी बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ चुके हैं और अब तीनों सांसद है। जिस वजह से अब वह भी राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं।

सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, अब शादी की जिद्द पर अड़ी दो युवतियां!

हालांकि, पवन सिंह के इस बयान के बाद केंद्रीय मंत्री आरके सिंह की चिंता बढ़ गई है। क्या लोकसभा चुनाव में उनका टिकट कटने वाला है? पवन सिंह ने आरा से चुनाव लड़ने का मूड बनाया है। उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी का कार्यकर्ता और सेवक हूं. आरा से चुनाव लड़ने की मेरी पूरी तैयारी है।