रविवार, 20 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

बिहार झारखंड के लोगों के लिए वरदान होगा पंडुका पुल, केंद्रीय मंत्री नीतीन गडकरी करेंगे शिलान्यास

नौहट्टा : प्रखंड क्षेत्र के पंडुका पुल निर्माण के लिए आज होने वाले शिलान्यास का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। आज बिहार व झारखंड राज्य के कद्दावर नेताओं, समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियो का समागम होगा। शिलान्यास केंद्रीय मंत्री नीतीन गडकरी करेंगे। कार

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
13 नवंबर 2022, 12:52 PM (13 नवंबर 2022) 673 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
नौहट्टा : प्रखंड क्षेत्र के पंडुका पुल निर्माण के लिए आज होने वाले शिलान्यास का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। आज बिहार व झारखंड राज्य के कद्दावर नेताओं, समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियो का समागम होगा। शिलान्यास केंद्रीय मंत्री नीतीन गडकरी करेंगे। कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, सेवानिवृत्त जनरल ( डॉ ) वी के सिंह, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, पिछडा व अति पिछड़ा कल्याण मंत्री अनीता चौधरी, पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम, सांसद छेदी पासवान, झारखंड राज्य के पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, भवनाथपुर के विधायक भानु प्रताप शाही उपस्थित रहेंगे।

नशामुक्त बिहार मिनी मैराथन”डीएम और एसपी ने दिखाया हरी झंडी

कार्यक्रम में नौहट्टा व कांडी प्रखंड के मुखिया, समिति, प्रमुख सहित  समाजसेवी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। पंडुका पुल के निर्माण से रोहतास के नौहट्टा व रोहतास प्रखंड तथा गढ़वा जिला के कांडी, खरौंधी व मझियांव प्रखंड को विशेष लाभ मिलेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुराग आदित्य, अंचलाधिकारी रामप्रवेश राम, चुटिया थानाध्यक्ष मंगल सिंह के अलावा एसएसबी लगे है। हर समय पहाड़ के जंगल व सोन नदी में लगे मूंज के जंगल में लगातार छापामारी की जा रही है। सुरक्षा को लेकर सांसद छेदी पासवान के अलावा डीएम धर्मेंद्र कुमार, एसपी आशीष भारती, एसडीएम चंद्रिमा अत्री, एएसपी नवजोत सिम्मी, नौहट्टा थानाध्यक्ष राकेश कुमार लगातार कैंप किये हुये हैं।

पुलिस स्टेशन पहुंची भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी, टीएमसी नेता के आपत्तिजनक बयान पर किया FIR

कार्यक्रम स्थल के आसपास के खेतों में लगे धान के फसल को कटवाकर मैदान बनवाया गया। केंद्रीय मंत्री नीतीन गडकरी व बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के लिए अलग-अलग हैलीपैड का निर्माण कराया गया है। झारखंड राज्य से आने वाले सांसद, विधायक सहित जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुल निर्माण स्थल के पास ही करोड़ों रुपये खर्च कर कार्यक्रम की तैयारी की गई है। बताते चलें कि पंडुका पुल का निर्माण 144 करोड़ की राशि से होना है। पुल 2. 15 किलोमीटर लंबा व अठारह मीटर चौड़ा बनेगा। भाजपा के किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अरूण चौबे व भानु मिश्रा ने बताया कि लंबे अरसे के संघर्ष के बाद पंडुका पुल प्राप्त हुआ है।

‘क्रिकेट के भगवान’ ने दिया टीम इंडिया को दिलासा, फैंस को नसीहत

पंडुका पुल निर्माण होने से बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश राज्य लाभान्वित होंगे। राजद नेता के आने की जानकारी सभी दल के कार्यकर्त्ताओं में उत्साह है। इसलिए शिलान्यास कार्यक्रम में भारी भीड़ होने की संभावना है। भारी भीड़ होने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा की इतनी चाक चौबंद सुरक्षा की व्यवस्था की गई है कि क्या मजाल कि परिंदा भी पर मार सके।
मारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!