शनिवार, 19 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

शराबबंदी लाना नीतीश कुमार का पागलपन: विधायक सुधाकर सिंह

भभुआ(कैमूर)| स्थानीय रामगढ़ विधायक सुधाकर सिंह ने शराबबंदी और उनके क्षेत्र के दो लोगों की मौत मामले में बयान देते हुए कहा कि सर्वविदित है कि विभिन्न त्योहारों में समाज के विभिन्न तबकों में शराब और इस तरह की चीजें पीने की प्रथा रही है| राज्य

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
24 मार्च 2022, 11:23 AM (24 मार्च 2022) 473 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

भभुआ(कैमूर)| स्थानीय रामगढ़ विधायक सुधाकर सिंह ने शराबबंदी और उनके क्षेत्र के दो लोगों की मौत मामले में बयान देते हुए कहा कि सर्वविदित है कि विभिन्न त्योहारों में समाज के विभिन्न तबकों में शराब और इस तरह की चीजें पीने की प्रथा रही है| राज्य के अंदर नीतीश कुमार का पागलपन है शराबबंदी को लाना, बिना सोचे समझे लाया गया है जिसका सुप्रीम कोर्ट में भी कहा गया कि यह न्याय संगत नहीं है| इस पर विचार होना चाहिए लेकिन कोई इसकी चिंता किए बगैर गैर कानूनी तरीके से शराबबंदी की गई है और जो मौत के आंकड़े सरकार के आंकड़ों के सैकड़ों गुना ज्यादा हैं| करीब 1000 आदमी मरे हैं|

विधायक सुधाकर सिंह ने केवल कैमूर का उदाहरण देते हुए कहा कि कैमूर जिले के मुखराव में चार लोगों की मौत हो गई और प्रशासन लीपापोती में लगी हुई है| किसी का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया उल्टे पुलिस प्रशासन लोगों के घरों में पहुंचकर धमकी दे रही है कि अगर पुलिस में कंप्लेंट करेंगे और पोस्टमार्टम कराएंगे तो उनके घर में ताला लगा दिया जाएगा और घर ढहवा दिया जाएगा| उन्होंने कैमूर में हुए मौत को लेकर कहा कि सभी मृतक नौजवान थे किसी की प्राकृतिक रूप से मौत नहीं हुई है सभी की अप्राकृतिक रूप से मौत हुई है तथा सभी का इलाज अस्पताल में किया गया है तो इसमें पुलिस प्रशासन और सरकार को पोस्टमार्टम कराना चाहिए पोस्टमार्टम नहीं कराना यह अपराध है।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!