गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

एनडीए से संतोष सिंह व राजद से कृष्णा सिंह ने एमएलसी के  लिए किया नामांकन

सासाराम(कार्यालय)। रोहतास कैमूर निकाय विधान परिषद चुनाव का सियासी पारा कैमूरांचल घाटी में बढती गर्मी के साथ हीं चढता जा रहा है। सोमवार को एनडीए प्रत्याशी संतोष कुमार सिंह और राजद प्रत्याशी कृष्ण कुमार सिंह ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिय

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
14 मार्च 2022, 06:18 PM IST (14 मार्च 2022) अपडेट: 5 नवंबर 2026, 02:01 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम(कार्यालय)। रोहतास कैमूर निकाय विधान परिषद चुनाव का सियासी पारा कैमूरांचल घाटी में बढती गर्मी के साथ हीं चढता जा रहा है। सोमवार को एनडीए प्रत्याशी संतोष कुमार सिंह और राजद प्रत्याशी कृष्ण कुमार सिंह ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है।

जिलाधिकारी को नामांकन पत्र सौंपते राजद प्रत्याशी कृष्णकुमार सिंह.

नामांकन प्रकिया रोहतास जिलाधिकारी कक्ष में पूरी की गयी नामांकन के दौरान दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों का काफिला जिला मुख्यालय और आसपास की सड़कों पर तो दिखा हीं एनडीए समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में उडनखटोला भी मंडराते देखा गया।

जिलाधिकारी को नामांकन पत्र सौंपते भाजपा प्रत्याशी संतोष सिंह, साथ में मंत्री रामप्रीत पासवान और MLC निवेदिता सिंह

आकाश में मंडराते उडनखटोले को देख आम जनता को भी चुनावी सरगर्मी का अहसास होता दिखा। राजद प्रत्याशी कृष्ण कुमार सिंह के पक्ष में नामांकन सभा में भारत सरकार के पूर्व मंत्री डॉक्टर कांति सिंह, विधायक विजय कुमार मंडल , विधायक पूर्व मंत्री अनीता देवी, काराकाट विधायक अरुण सिंह, डेहरी विधायक फतेह बहादुर सिंह, मोहनिया विधायक संगीता, भभुआ विधायक भरत बिंद मौजूद रहे।