बुधवार, 4 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

अपने विधायकों के पार्टी छोड़ने पर छलका मुकेश सहनी का दर्द, कहा समाज के लिए हमेशा लड़ते रहूँगा

पटना| बीजेपी से झटका मिलने के बाद मुकेश सहनी का दर्द झलका अपने सरकारी आवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कल तक जो हमारे पार्टी के तीन विधायक थे उन्हें हम शुभकामना दे रहे हैं| बीजेपी को लेकर मुकेश साहनी ने कहा कि बीजेपी जो 74 विधायकों की

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
24 मार्च 2022, 01:09 PM IST (24 मार्च 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 10:15 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना| बीजेपी से झटका मिलने के बाद मुकेश सहनी का दर्द झलका अपने सरकारी आवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कल तक जो हमारे पार्टी के तीन विधायक थे उन्हें हम शुभकामना दे रहे हैं| बीजेपी को लेकर मुकेश साहनी ने कहा कि बीजेपी जो 74 विधायकों की पार्टी थी मुकेश साहनी के बदौलत लेकिन आज नंबर वन पार्टी बनी है वह भी मुकेश साहनी के बदौलत ही बनी है। मुकेश सहनी ने कहा कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस मेरे ऊपर जो आरोप लगाए बेबुनियाद है जब हमारा गठबंधन बीजेपी के साथ हुआ था उसमें सिर्फ मुकेश साहनी और अमित शाह के बीच ही बात हुई थी। संजय जयसवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिर्फ झूठ बोल रहे हैं। मुकेश सहनी ने कहा की अपने भविष्य बनाने के लिए हम 18 वर्ष की अवस्था से ही संघर्ष कर रहा हैं।  सहनी ने कहा कि अपने समाज के लोगों की समस्या को दूर करने के लिए संघर्ष किया और आगे भी करता रहूंगा। मुकेश सहनी ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार से सवाल करते हुए कहा कि क्या मैं दलितों की आवाज ढा रहा हूं या गलत कर रहा हूं? अपने समाज के लोगों को आगे बढ़ाने के लिए हक मांग रहा हूं तो क्या गुनाह कर रहा हूं, कर्पूरी ठाकुर के सपनों को पूरा करने के लिए मै अपनी आवाज उठा रहा हूं क्या वह गलत है। मुकेश सहनी ने कहा कि आज जो मेरे साथ हुआ हमें बहुत पहले से ही उम्मीद थी। मुकेश साहनी ने कहा कि बीजेपी जमा कान पकड़ कर उठना बैठना की बात कर रही थी लेकिन हमने वह नहीं किया। मुकेश सहनी ने कहा कि जब तक मेरे शरीर में प्राण है तब तक अपने समाज के लोगों के लिए हक की लड़ाई लड़ता रहूंगा। मुकेश सहनी ने कहा अपने समाज के लोगों की हक की आवाज के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ा केंद्र सरकार के खिलाफ हमने हक मांगा। उन्होंने कहा कि जेडीयू भी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ी थी लेकिन उनके खिलाफ बीजेपी के कोई नेता एक्शन नहीं लिया| मुकेश सहनी ने कहा कि आज मेरे साथ जो कुछ हुआ है वह कोई नई घटना नहीं है शुरू से ही होती रही है। मुकेश साहनी ने कहा कि चिराग पासवान के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ जेडीयू के मणिपुर के 6 विधायकों को बीजेपी ने को तोड़ लिया।

मुकेश सहनी ने इस्तीफे के सवाल को लेकर कहा मुख्यमंत्री का क्षेत्र अधिकार है कि वह हमें मंत्री बने रहना देना चाहते हैं या हटा देते हैं यह उनके ऊपर डिपेंड करता है।

मुकेश साहनी ने कहा कि 2020 विधानसभा चुनाव में अमित शाह के साथ जो कुछ भी हमारा डील हुआ था वह बिहार के किसी नेता को पता नहीं है यदि अमित शाह खुद बयान देकर कह देंगे कि यह भी पार्टी को लेकर आने की बात हुई थी तो मैं मान लूंगा कि हमारे साथ वही डिल हुआ है।

बीजेपी पर हमला करते हुए मुकेश साहनी ने कहा के बीजेपी के नेता जो कुछ नैतिकता के आधार पर हम से इस्तीफा मांग रहे हैं तो उन्हें हम बता देना चाहते हैं कि किसी भी दल को तोड़कर नंबर वन पार्टी बनने का तकमान दे रहे हैं वह गलत है नैतिकता उनके अंदर है ही नहीं।

मुकेश सहनी ने कहा कि अपने समाज के लोगों के लिए जो भी कुछ कुर्बानी देनी होगी हम देंगे।