शनिवार, 19 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

पवन सिंह के फिल्म ऑफर को मोनिका मिश्रा ने ठुकराया!

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह के साथ काम करने का सपना कई अभिनेत्रियां देखती हैं, लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस मोनिका मिश्रा ने उनका फिल्म ऑफर ठुकराकर सभी को चौंका दिया है। मोनिका ने सार्वजनिक मंच से मिले इस प्रस्ताव को विनम्रता से अ

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
2 जून 2025, 06:00 AM (2 जून 2025) 557 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह के साथ काम करने का सपना कई अभिनेत्रियां देखती हैं, लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस मोनिका मिश्रा ने उनका फिल्म ऑफर ठुकराकर सभी को चौंका दिया है। मोनिका ने सार्वजनिक मंच से मिले इस प्रस्ताव को विनम्रता से अस्वीकार किया, और अब उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामला एक स्टेज शो का है, जहां पवन सिंह ने मोनिका मिश्रा की तारीफ करते हुए कहा था कि वे उनके साथ जल्द एक फिल्म में नजर आएंगे। उन्होंने मंच से यह भी ऐलान किया था कि वह मोनिका के साथ फिल्म करने का वादा कर चुके हैं। पवन सिंह का यह बयान सुनकर दर्शकों ने तालियों से उनका स्वागत किया और यह खबर तेजी से वायरल हो गई। कई लोगों ने यह भी कयास लगाए कि पवन सिंह, मोनिका मिश्रा के प्रति आकर्षित हैं।

हालांकि, अब मोनिका मिश्रा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह साफ तौर पर कहती नजर आ रही हैं कि वह पवन सिंह का बहुत सम्मान करती हैं, लेकिन उम्र में बड़ा अंतर होने की वजह से वह उनके साथ काम करने को लेकर सहज नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल उनके बीच किसी फिल्म की बात नहीं चल रही है।

Ghibli Style में कैसे बनाएं अपनी फोटो? दखें

मोनिका मिश्रा के इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोग उनकी सादगी और ईमानदारी की सराहना कर रहे हैं, तो कुछ को यह निर्णय हैरान करने वाला लग रहा है।

SUBSCRIBE OUR CHANNEL :- MEDIA DARSHAN

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!