गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

विधायक ने किया 1.57 करोड़ की लागत से निर्मित विभिन्न सड़को का उद्घाटन 

                                                  संस्तीपुर:-शुक्रवार को समस्तीपुर के स्थानीय विधायक व बिहार विधानसभा के उप मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने समस्तीपुर विधानसभा के अंतर्गत लगभग 01.57 करोड़ रुपये की लागत से ग्रामीण कार्य&hel

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
3 फरवरी 2023, 06:01 PM IST (3 फरवरी 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 06:24 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

                                                  संस्तीपुर:-शुक्रवार को समस्तीपुर के स्थानीय विधायक व बिहार विधानसभा के उप मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने समस्तीपुर विधानसभा के अंतर्गत लगभग 01.57 करोड़ रुपये की लागत से ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा निर्मित विभिन्न सड़को का उद्घाटन किया l जिसमे प्रमुख रूप से समस्तीपुर प्रखंड के गरुआरा से सिलौत तक लगभग 57 लाख की लागत से निर्मित 04 किलोमीटर सड़क , रामकृष्णपुर से चकअशरफ तक लगभग 25 लाख की लागत से निर्मित 01 किलोमीटर सड़क , रामकृष्ण्पुर से विशनपुर तक लगभग 23 लाख की लागत से निर्मित 0.75 किलोमीटर सड़क तथा मुकुंदपुर से बाघी तक लगभग 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित 0.7 किलोमीटर सड़क शामिल है l कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक सह बिहार विधानसभा के उप मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि किसी भी जगह के विकास के लिए सड़कों का होना अति आवश्यक है l सड़कों के बिना आज का जीवन बड़ा कठिन है और यही कारण है कि समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र में नये-नये सड़कों के शिलान्यास व उद्घाटन हो रहे हैं l इस दौरान उन्होंने अपने बारह वर्षों के कार्यकाल का लेखा-जोखा पेश किया। साथ ही अपनी उपलब्धियां भी गिनाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र की जनता के लिए उनके सुख- दुख में हमेशा खड़ा रहा हूं। क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर लोगों को कई योजनाओं की सौगात दिया गया है। पूरे कार्यकाल में ईमानदारी पूर्वक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया हूं। विगत 12 वर्षो में शांति, सद्भाव व भाईचारे के साथ-साथ समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास तीव्र गति से हुआ है। यदि कुछ अधूरा काम रह गया है वह आने वाले तीन सालों में पूरा हो जाएगा l उन्होंने यह भी कहा कि मेरा हर पल समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र को सुन्दर बनाने के लिए है l समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र विकास के रास्ते पर अग्रसर है l शुरू से हमारा राजनीतिक लक्ष्य जनता की सेवा है l भेदभाव रहित सभी तबके का विकास हमारा संकल्प है l उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता जिला राजद सचिव राकेश यादव , संचालन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुरेश राय ने किया l मौके पर जिला राजद उपाध्यक्ष मोo अरमान सदरी, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , जिला पार्षद धर्मेन्द्र कुमार , मुखिया संजीत पासवान , जिला राजद सचिव राकेश यादव , पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुरेश राय, पैक्स अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश उर्फ ज्ञानी झा , पंचायत समिति सदस्य पवन राय, जिला राजद नेता राकेश कुशवाहा , मोo फैयाज अहमद, अरुण कुशवाहा, अशोक साह, बौएलाल महतो , रंजीत कुमार रम्भू , मोo अरमान , मोo आफताब अहमद उर्फ़ लूडो, सैयद फैसल आलम मन्नू , मोo हीरा, जितेन्द्र कुशवाहा उर्फ जित्तू , पंचायत समिति सदस्य मोo तौकीर, मोo बॉबी,मोo नकीब , शंकर यादव , अंकित वर्धन , हरेकृष्ण सहनी, अजय पासवान , मजनू पासवान , राजेन्द्र पासवान , रमन कुमार , शाहिद परवेज सहित सैकड़ो स्थानीय लोग मौजूद थे l