रविवार, 20 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

चिराग पासवान समेत कई वरिष्ठ नेता सोनडीहरा गाँव पहूचे

शिवसागर :- शनिवार को शहीद वीरेन्द्र पासवान के मूर्ति अनावरण को लेकर चिराग पासवान समेत कई वरिष्ठ नेता सोनडीहरा गाँव पहूच। इस दौरान हजारों की संख्या मे समर्थक अपने नेता के दर्शन को उमड़े।इसी धक्का मुक्की के बीच लोजपा (रामविलास पासवान) के सुप्र

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
4 फरवरी 2023, 04:04 PM (4 फरवरी 2023) 309 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

शिवसागर :- शनिवार को शहीद वीरेन्द्र पासवान के मूर्ति अनावरण को लेकर चिराग पासवान समेत कई वरिष्ठ नेता सोनडीहरा गाँव पहूच। इस दौरान हजारों की संख्या मे समर्थक अपने नेता के दर्शन को उमड़े।इसी धक्का मुक्की के बीच लोजपा (रामविलास पासवान) के सुप्रीमो चिराग पासवान ने शहीद के मूर्ति का अनावरण किया। अनवारण के बाद स्टेज पर पहूचे चिराग पासवान ने सभी कार्यकर्ताओं और उपस्थित पार्टी के नेताओ और मीडिया को संबोधित करते हूये नीतीश सरकार के बिरूद्ध हूंकार भरा।उंन्होने कहा कि राजद और नीतीश की सरकार ने 35 वर्षों तक लोगो को छला है।जहां लालू और राजद की सरकार ने बिहार की जनता को वर्षों तक लूटा और अपनी तिजोरी भरी।जिसके कारण कई घोटालों का मामला तलवार की तरह लटकी है वही नीतीश सरकार वर्षों तक खोखले दावे और झूठ के आश्वासन पर सरकार चला रहे है।उंन्होने कहा कि नीतीश अपना स्वार्थ देखर लगातार इतने सालों से पलटी और गुलाटी मार रहे है।अब ये लोग चोर चोर मौसरे भाई बन कर बैठे है। आगे भी अपनी जोड़ी बनाकर बिहार की जनता को लूटने की तैयारी में है।उंन्होने लोगो से कहा कि जो लोग 35 वर्षों में बिहार को पिछड़ेपन से नही निकाल सके और साथ ही बीमारू राज्य बनाने का तमका लगा कर बैठे है वो दूबारा से सत्ता में सेंध लगाने के लिए तैयार है।आज देश के लगभग सभी राज्य विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे है वही अपना बिहार नली, गली,सड़क,रोजगार और स्वास्थ के लिए संघर्ष कर रहे है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार रोजगार और बिहार की जनता को दूसरे राज्य मे रोजगार के लिए नही जाने की गारंटी लेकर सत्ता पर काविज हूये थे आज अपनी रोजगार या कुर्सी के लिए किसी हद तक जाने को तैयार है।उंन्होने कहा आप सभी को बिहार की दिशा और दशा बदलनी है। मेरे शरीर में इस राज्य और देश के लिए समर्पित विकास पुरूष पिता रामविलास पासवान का खून है।अब किसी भी हालत में बिहार को बर्बाद नही होने देंगे। बस आपका अपने राज्य के हित मे साथ कि जरूरत है।।इस मौके पर पूर्व सांसद जहानाबाद एवम वर्तमान वरिष्ठ लोजपा नेता डॉ अरुण कुमार, समाझसेवी सीमा कुशवाहा,हुलास पांडेय,राकेश सिंह गबरू,राकेश रंजन सिंह,ओम चौरसिया,जय चौरसिया,गजेंद्र सिंह,शेखर पासवान, रवि पासवान,चंद्रभान पासवान के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!