बुधवार, 4 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

कैमूर-वीर कुंवर सिंह के वंशज प्रपौत्र की हत्या को लेकर भभुआ शहर के एकता चौक पर सीएम के विरोध में करणी सेना ने आगजनी कर किया विरोध प्रदर्शन

कैमूर-भभुआ :- आज भभुआ शहर के एकता चौक पर करणी सेना व राजपा कार्यकर्ताओ के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरोध में आगजनी कर विरोध प्रदर्शन किया गया है,जहां भोजपुर के जगदीशपुर नगर में वीर कुंवर सिंह के प्रपौत्र कुंवर रोहित सिंह उर्फ बबलू

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
31 मार्च 2022, 05:09 PM IST (31 मार्च 2022) अपडेट: 2 नवंबर 2026, 01:43 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

कैमूर-भभुआ :- आज भभुआ शहर के एकता चौक पर करणी सेना व राजपा कार्यकर्ताओ के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरोध में आगजनी कर विरोध प्रदर्शन किया गया है,जहां भोजपुर के जगदीशपुर नगर में वीर कुंवर सिंह के प्रपौत्र कुंवर रोहित सिंह उर्फ बबलू सिंह की हत्या के विरोध में भभुआ एकता चौक पर आगजनी और विरोध प्रदर्शन किया गया है |

बता दें कि किले की सुरक्षाकर्मियों की कथित तौर पर पिटाई से हो गयी जगदीशपुर रेफरल अस्पताल में सोमवार की दोपहर इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया वही मृतक वीर कुंवर सिंह की वंशज सह भाजपा नेत्री पुष्पा सिंह का 30 वर्षीय पुत्र रोहित सिंह उर्फ बबलू सिंह था,इसी हत्या के आक्रोश में करणी सेना द्वारा भभुआ में एकता चौक को जमकर टायर जलाकर विरोध किया और नीतीश कुमार मुर्दाबाद ,पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लागए गए |

इस विरोध प्रदर्शन में ज़िलापरिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने भी शामिल होकर कहा कि जब बिहार के गौरव 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के सिपाही वीर कुँअर सिंह का ही परिवार सुरक्षित नहीं है बिहार में तो आम आदमी कैसे सुरक्षित रहेंगे,विकास सिंह ने कहा कि दोषी पुलिस कर्मियों को 302 के तहत केश दर्ज कर सलाखों के पीछे भेजा जाए |

वहीं करणी सेना कैमूर ज़िलाध्यक्ष प्रिंस सिंह ने कहा की आरोपी पुलिसवालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए ,नहीं तो आगे करणी सेना पूरे बिहार में उग्र आंदोलन करेगी और विवश हो जाएगी कानून हाथ में लेने के लिए करणी सेना जो कहती है वही करती है.इस विरोध प्रदर्शन में राजपा के प्रदेश महासचिव शैलेन्द्र सिंह राठौर,राजपा प्रदेश युवा अध्यक्ष प्रिंस सिंह,करणी सेना उपाध्यक्ष बाला जी,करणी सेना युवा अध्यक्ष प्रिंस सिंह,करणी सेना ज़िला सचिव अमित सिंह चंदेल,राजद युवा नेता घुड़कन सिंह,राजपा महिला ज़िलाध्यक्ष अमृता सिंह,छोटू सिंह,पंकज सिंह,गुलाब सिंह,चंदन सिंह सैकड़ों की तादाद में करणी सैनिक मवजूद थे।