सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

पटना: इंडियन आइडल ऑडिशन पटना में 14 जुलाई को

पटना| सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का शो इंडियन आइडल भारतीय टेलीविजन के सबसे प्रतिष्ठित और सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सिंगिंग रियलिटी शोज में से एक है, जिसने कई महत्वाकांक्षी गायकों को एक राष्ट्रीय मंच दिया। 2004 में शुरू हुए इस शो ने देश

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
11 जुलाई 2022, 12:40 PM (11 जुलाई 2022) 115 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना| सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का शो इंडियन आइडल भारतीय टेलीविजन के सबसे प्रतिष्ठित और सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सिंगिंग रियलिटी शोज में से एक है, जिसने कई महत्वाकांक्षी गायकों को एक राष्ट्रीय मंच दिया। 2004 में शुरू हुए इस शो ने देश को कई अद्भुत आवाजें दी हैं जैसे सलमान अली (सीज़न 10 के विजेता), सनी हिंदुस्तानी (सीज़न 11 के विजेता), और सीज़न 12 के सबसे हालिया विजेता, पवनदीप राजन, जिन्होंने अपनी मधुर आवाजों से पूरे देश का दिल जीत लिया।(पटना: इंडियन आइडल ऑडिशन)

अब इंडियन आइडल सीज़न 13 के ऑडिशन अलग-अलग शहरों में पहुंच रहे हैं। इसी सफर को जारी रखते हुए पटना के ऑडिशंस 14 जुलाई को लिट्रा वैली स्कूल, नया टोला, भागवत नगर, कुम्हरार में सुबह 8 बजे से होने जा रहे हैं। जयपुर, भुवनेश्वर, गुवाहाटी और पटना के ऑडिशंस के बाद चैनल ने देश के अलग-अलग शहरों में व्यापक रूप से ऑडिशन करने की योजना बनाई है। यह सभी युवा, ऊर्जावान, उत्साही और प्रतिभाशाली गायकों को आमंत्रण देता है कि वे कोलकाता, इंदौर, लखनऊ, मुंबई, चंडीगढ़, देहरादून और दिल्ली जैसे शहरों में अपने नजदीकी केंद्र पर आएं और ऑडिशन में हिस्सा लें!(पटना: इंडियन आइडल ऑडिशन)

Read Also: रोहतास: पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

ऑडिशन के बारे में बात करते हुए सलमान अली कहते हैं, “मेरे ऑडिशन के दौरान, मैं अपनी परफॉर्मेंस को लेकर घबराया हुआ था। मैंने 4 से 5 गाने तैयार किए और दिन-रात उसकी प्रैक्टिस की! जहां कुछ गाने मुश्किल थे, वहीं कुछ आसान भी थे। मैंने अपनी रेंज दिखाने के लिए अरिजीत सिंह और राहत फतेह अली खान जैसे कलाकारों के गानों को चुना। मुझे चयन प्रक्रिया का डर नहीं था; मैं तो बस अपनी परफॉर्मेंस के बारे में सोच रहा था जो भगवान की कृपा से बढ़िया रही। मुझे उम्मीद थी कि मुझे चुना जाएगा क्योंकि मेरी आवाज मेरे दिल से निकली थी।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!