रविवार, 20 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

पहल:सांप्रदायिक तनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी ने बनाया चार सदस्यीय डेलीगेट

डीआईजी, डीएम,एसपी और डीएसपी से मिल कर निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे सदस्य राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने भी प्रशासन से की है पारदर्शी तरीके से कार्रवाई की मांग बेगूसराय| राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा के निर्देश पर बेगूसराय भाजपा जिलाध्यक्ष राज

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
21 मार्च 2022, 06:17 AM (21 मार्च 2022) 260 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
▶️डीआईजी, डीएम,एसपी और डीएसपी से मिल कर निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे सदस्य
▶️राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने भी प्रशासन से की है पारदर्शी तरीके से कार्रवाई की मांग
बेगूसराय| राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा के निर्देश पर बेगूसराय भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह की अध्यक्षता में चार सदस्यीय डेलीगेट बनाया गया है जो हाल के दिनों में बारो,रजौड़ा, मंसूरचक के सम्प्रदाय विशेष द्वारा हिंदुओं पर बढ़ते आक्रमण एवं अत्याचार और बढ़ते संप्रदायिक तनाव पर अधिकारियों से मिलकर यथा स्थिति से अवगत कराएंगे।
श्री सिन्हा ने कहा कि जो भी लोग इसमें दोषी होंगे, उन्हें किसी भी सुरत में बख्शा नही जाए। सम्प्रदाय विशेष के तुष्टिकरण की नीति अब और नहीं चलेगी, चाहें कोई भी हो,जो दोषी होंगे उन्हें भुगतना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने प्रशासन को भी आगाह किया कि जो दोषी हैं, गिरफ्तारी और सजा उसी की हो, आम लोगों में भय या प्रशासनिक दबाव बनाने के लिए दो पक्षीय कार्रवाई बेगूसराय जिला प्रशासन न करें। राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने सदर अस्पताल बेगूसराय में पीड़ित लोगों एवं परिवारों से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिलाया और कहा कि बेगूसराय का यह बेटा हमेशा आपके साथ खड़ा है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सहित बेगूसराय भाजपा के नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सदर अस्पताल में बारो सम्प्रदायिक हिंसा के शिकार हुए भाइयों की मां ने राकेश सिन्हा को बताया कि होली का खर्चा मांगा और जब रूपया देने में असमर्थता जताई तो मेरे दोनों बेटे को चाकू से गोद डाला। श्री सिन्हा ने तत्पश्चात घटना की गंभीरता को देखते हुए बेगूसराय एसपी से बात की और उचित कार्रवाई का निर्देश दिया तथा बिना महिला कांस्टेबल के महिला की गिरफ्तारी पर रोष प्रकट किया एवं तत्काल निर्दोष महिला की रिहाई का निर्देश दिया। सदर अस्पताल में पीड़ित से मुलाकात के बाद स्थिति की भयावहता का आकलन करने रजौड़ा पहुंचे और स्थानीय बुद्धिजीवी एवं निवासी से घटना की जानकारी प्राप्त कर उनसे धैर्य बनाए रखने की अपील की। मौके पर बेगूसराय भाजपा सह मीडिया प्रभारी मोनू कुमार, वनवासी कल्याण आश्रम के शंभू कुमार, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष निरंजन जी, आरएसएस  के जीतेश जी, मनोरंजन वर्मा, राजू जी, पुर्व विधायक श्री कृष्ण सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय सिंह, मंडल अध्यक्ष चुन्नू जी, जिला मंत्री अमरेश कुमार, बबलेश पार्थ सारथी, राकेश पांडे, कोषाध्यक्ष रामकल्याण सिंह, माखन लाल, मंटून मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!