बुधवार, 4 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

मॉडल स्कूलों के लिए हैप्पी करिकुलम लागू, बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी शुरू

प्रिंसिपल और शिक्षकों को दिया जा रहा निष्ठा प्रशिक्षण रांची।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखण्ड के शिक्षा के स्तर को करीब से देखा और समझा, फिर सरकारी स्कूलों के बच्चों द्वारा जल्दी ड्रापआउट होने की समस्या को दूर करने और निजी स्कूलों की तर्ज

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
11 मार्च 2022, 07:06 PM IST (11 मार्च 2022) अपडेट: 31 अक्टूबर 2026, 03:41 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

प्रिंसिपल और शिक्षकों को दिया जा रहा निष्ठा प्रशिक्षण

रांची।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखण्ड के शिक्षा के स्तर को करीब से देखा और समझा, फिर सरकारी स्कूलों के बच्चों द्वारा जल्दी ड्रापआउट होने की समस्या को दूर करने और निजी स्कूलों की तर्ज पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से आच्छादित करने के लक्ष्य को भेदने में जुट गए। इस कड़ी में राज्य के सरकारी स्कूलों के बच्चों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराने एवं भावनात्मक रूप से जोड़ने के लिए हैप्पी करिकुलम लागू किया गया है। दूसरी ओर जिलास्तर पर 80 मॉडल स्कूलों की आधारभूत संरचना पूरी हो रही है। दिसंबर 2022 तक मॉडल स्कूल का निर्माण पूर्ण भी हो जाएगा। शेष 325 मॉडल स्कूलों की आधारभूत संरचना के निर्माण हेतु जल्द निविदा की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। बच्चों को अंग्रेज़ी बोलने की क्षमता विकसित करने के लिये इस क्षेत्र में काम कर रही संस्थाएँ और एनसीआरटी, एनईआईपी का सहयोग प्राप्त किया जायेगा। स्कूलों में लैंग्वेज लैब की स्थापना के साथ स्पोकेन इंग्लिश कोर्स तैयार कर विद्यालयों में संचालित किया जाएगा, इस निमित्त सरकार ने मंजूरी दे दी है।

निष्ठा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं शिक्षक

मॉडल स्कूल के सपने को साकार करने में अनवरत प्रयासरत सरकार ने प्रथम चरण के 80 एवं दूसरे चरण के 325 मॉडल स्कूलों के प्रिंसिपल और शिक्षकों को चिह्नित कर लिया है। इन सभी को “निष्ठा” प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे बच्चों को निष्ठा ट्रेनिंग के जरिये पूरी निष्ठा से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर सकें।

क्षमता विकास पर सरकार का विशेष ध्यान

स्कूल संचालन का नेतृत्व करने वाले प्रधानाध्यापकों की अध्यापन क्षमता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिये आईआईएम रांची द्वारा प्रशिक्षण की आवश्यकता का आकलन किया गया है। आईआईएम द्वारा इन्हें शिक्षा से संबंधित विभिन्न तरह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। राज्य सरकार प्रिंसिपल और शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु संस्थान के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए तकनीकी निविदा की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी हैं। फाइनेंसियल बिड की प्रक्रिया शेष है। समय-समय पर मॉडल स्कूल की कार्यप्रणाली का आकलन करने के लिए भी मॉनिटरिंग और उसके सतत विकास हेतु संस्थान के चयन की प्रक्रिया जारी है।