बुधवार, 4 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

अक्षरा सिंह का फूटा गुस्सा: “अब मुझसे कौन शादी करेगा?”, पवन सिंह पर साधा निशाना

भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अदाकारा अक्षरा सिंह ने एक बार फिर पावर स्टार पवन सिंह को लेकर अपनी नाराज़गी जाहिर की है। हाल ही में दिए गए एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में उन्होंने बिना नाम लिए कई तीखे सवाल उठाए और कहा कि बार-बार पुराने रिश्ते को उछाले जा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
27 फरवरी 2026, 02:15 PM IST (27 फरवरी 2026) अपडेट: 2 नवंबर 2026, 08:34 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अदाकारा अक्षरा सिंह ने एक बार फिर पावर स्टार पवन सिंह को लेकर अपनी नाराज़गी जाहिर की है। हाल ही में दिए गए एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में उन्होंने बिना नाम लिए कई तीखे सवाल उठाए और कहा कि बार-बार पुराने रिश्ते को उछाले जाने से उनकी निजी ज़िंदगी प्रभावित हो रही है।

अक्षरा और पवन सिंह का रिश्ता वर्षों पहले खत्म हो चुका है, लेकिन दोनों के बयान समय-समय पर सुर्खियां बनते रहे हैं। इंटरव्यू के दौरान अक्षरा ने कहा कि उन्हें भी अपना घर बसाना है और वे एक ही नाम के साथ हमेशा जुड़ी नहीं रहना चाहतीं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर किसी पुरुष के साथ कई नाम जोड़े जाते हैं तो उससे कम सवाल किए जाते हैं, जबकि एक महिला के मामले में बार-बार वही मुद्दा उठाया जाता है।

विधान परिषद में बयान पर बवाल: सत्ता-विपक्ष आमने-सामने, सदन में बढ़ा तनाव

अक्षरा ने यह भी कहा कि पवन सिंह की शादी के दौरान अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने उन्हें भावनात्मक सहारा दिया था, जिसके लिए वे खुद को उनका आभारी मानती हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने उनके लिए एक पल भी सोचा है तो वे उसे नहीं भूल सकतीं।

सोशल मीडिया पर पुराने रिश्ते को लेकर बन रहे वीडियो और रील्स पर नाराज़गी जताते हुए अक्षरा ने कहा कि इस तरह की चर्चाओं से उनकी छवि और भविष्य दोनों प्रभावित होते हैं। उन्होंने भावुक होकर कहा, “मेरे भी माता-पिता हैं, उनकी भी भावनाएं हैं। हर दिन एक ही नाम से जोड़कर बातें करना ठीक नहीं है।”

अभिनेत्री ने इशारों-इशारों में पवन सिंह के चरित्र पर भी सवाल उठाए और कहा कि वे खुद इस विषय पर चर्चा नहीं करतीं, लेकिन लोग बार-बार उनसे ही जवाब मांगते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी सच था, वे पहले ही एक पॉडकास्ट में बता चुकी हैं।

फिलहाल, अक्षरा सिंह का यह बयान भोजपुरी इंडस्ट्री में नई बहस को जन्म दे रहा है।