सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

गोविंदा के गाने ने मचा दिया धमाल, गाना ‘टन टना टन’ हो रहा वायरल

मुंबई| बॉलीवुड में दो दशकों से ज्यादा राज करने वाले सुपर स्टार गोविंदा का जादू आज भी दर्शकों के बीच बरकरार है। इसलिए जब उनका नया गाना ‘टन टना टन’ रिलीज हुआ, तो इसका जलवा न सिर्फ भारत में बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी खूब देखन

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
9 अप्रैल 2022, 07:37 AM (9 अप्रैल 2022) 110 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

मुंबई| बॉलीवुड में दो दशकों से ज्यादा राज करने वाले सुपर स्टार गोविंदा का जादू आज भी दर्शकों के बीच बरकरार है। इसलिए जब उनका नया गाना ‘टन टना टन’ रिलीज हुआ, तो इसका जलवा न सिर्फ भारत में बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी खूब देखने को मिल रहा। गाना बहुत तेजी से वायरल हो रहा और उनके फैंस उनके गाने पर झूमने को मजबूर हैं। (गोविंदा के गाने ने)

गोविंदा के गाने ने

लिंक – https://youtu.be/mOlQ8GLqjFQ

गोविंदा के इस गाने से नई पीढ़ी काफी प्रभावित नज़र आ रही है। गाने में सुपर स्टार सिंगर मीका सिंह की आवाज है और गोविंदा को इस गाने पर जमकर नचाया है मास्टर गणेश आचार्य ने। गोविंदा और गणेश आचार्य पहले भी साथ काम कर चुके हैं और इस बार इस गाने में वे डांस के नए फॉर्मूले के साथ आये हैं, जिसे उनके फैंस और क्रिटक्स भी पसंद कर रहे हैं। तभी यह गाना तेजी वायरल हो रहा है। (गोविंदा के गाने ने)

 
19 ओवर लोडेड बालू लदा ट्रक जप्त, 21 लाख का जुर्माना

गोविंदा का यह गाना उनके अपने यूट्यूब चैनल ‘गोविंदा रोयाल्स’ से रिलीज हुआ है। इस चैनल पर वह लगातार अपने डांस वीडियो शेयर कर रहे हैं। इन वीडियो में कभी वह खुद सिंगिंग भी करते हैं और फैन्स का दिल जीतते हैं। इसी क्रम में उनका यह नया गाना एक बार फिर से चर्चा में है।

गोविंदा के इस वीडियो को फैंस से जमकर प्यार मिल रहा है। देखते ही देखते गोविंदा का यह लेटेस्ट सॉन्ग वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। फैंस जमकर गोविंदा के इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं और उनके डांस, स्टाइल, एक्शन सबकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों को गोविंदा का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!