शनिवार, 19 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

कर्पूरी ठाकुर द्वारा बताए मार्गों पर चलकर सूबे में माननीय मुख्यमंत्री ने दिलवाया  अतिपिछड़ों को सर्वाधिक  मान – सम्मान

रफीगंज : शहर के डाक-बंगला स्थित एक निजी भवन में अति पिछड़ा परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में अति पिछड़ा समाज से लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का अध्यक्षतरफीगंज पूर्व विधायक सह जदयू जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह न

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
9 सितंबर 2023, 04:31 PM (9 सितंबर 2023) 641 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
रफीगंज : शहर के डाक-बंगला स्थित एक निजी भवन में अति पिछड़ा परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में अति पिछड़ा समाज से लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का अध्यक्षतरफीगंज पूर्व विधायक सह जदयू जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने की। वहीं कार्यक्रम का संचालन जदयू प्रदेश महासचिव सह चंद्रवंशी समाज के वरिष्ठ नेता  कौशल कुमार चंद्रवंशी द्वारा  किया गया। इस कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि जहानाबाद सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी शामिल हुए। अपने संबोधन  में  जहानाबाद सांसद ने बताया कि आज हमारे बिहार में अति पिछड़ा समाज के लोगों को  सबसे ज्यादा  किसी नेता ने मान – सम्मान  दिलवाया  है तो वो हैं बिहार के लोकप्रिय विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। वहीं इस मौके पर उपस्थित अतिथि विधान परिषद सदस्य  गुलाम गौस साहब,  विधान परिषद सदस्य कुमुद वर्मा , प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमिला प्रजापति, पूर्व विधान परिषद सदस्य  श्याम संजीव सिंह,  पूर्व विधान परिषद रामचंद्र भारती, प्रदेश महासचिव  बिंदेश्वरी प्रसाद  ने कहा कि बिहार में कर्पूरी ठाकुर  ने पंचायत में जो  आरक्षण लागू कर सामाजिक बदलाव का एक नया अध्याय शुरू किया था।  बिहार के मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार  उसे  अपना मॉडल बनाकर अति पिछड़े समाज के बीच  प्रस्तुत कर दिए।

विज्ञान मेला व प्रदर्शनी में बच्चों ने बनाए विक्रम लैंडर

जिससे आज हम सब अति पिछड़ा किसान मजदूर भाई खुशहाल हैं। बताया कि माननीय मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम 2006 में अति पिछड़ा वर्ग के लिए आयोग का गठन किया था, जो आज तक एक मॉडल बनकर पूरे देश भर में अति पिछड़ों का  कल्याण कर रहा है।  शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग के लोग  छात्र-छात्राओं को मिलने वाली  छात्रवृत्ति, पोशाक, साइकिल राशि जैसी कई योजनाओं कल लाभ उठा रहे हैं। अतिपिछड़ा वर्ग के लिए प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत तहत छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना, मेगा भारती योजना के तहत दसवीं की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से पास छात्राओं को 10000 रूपए का  अनुदान  लोकप्रिय मुख्यमंत्री  द्वारा दिया जा रहा है। कहा गया कि एक तरफ अति पिछड़ा विरोधी केंद्र सरकार जो  अति पिछड़ा के प्रति राजनीतिक अपमान का व्यवहार रखता है। इसलिए जननायक कर्पूरी ठाकुर को अब तक भारत रत्न नहीं दिया गया। अतः आगामी लोकसभा चुनाव में  माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करेंगे और केंद्र के सरकार को देश की गड्डी  से हटाकर रहेंगे। क्योंकि, बिहार में विधानमंडल से जाती गणना का सर्वसम्मती  से प्रस्ताव पारित कर लिया गया था । परंतु  प्रत्यक्ष रूप से भाजपा ने अपने संगठनों द्वारा अड़ंगा लगाकर रोकने का प्रयास किया। साथ हीं संविधान प्रदत्त 27% आरक्षण के खिलाफ न्यायालय में याचिका दाखिल की गई थी।  इन सारे उदाहरण से स्पष्ट है कि केंद्र की भाजपा सरकार अती पिछड़ा विरोधी नीति बंद करे नहीं तो दिल्ली का गद्दी खाली कर दे। इस मौके पर  अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष   जितेंद्र सिंह चंद्रवंशी, सुरेंद्र सिंह चंद्रवंशी, रमेश कुमार सिंह उर्फ ऋषि सिंह, पंचायत समिति वीरू सिंह चंद्रवंशी, प्रवीण कुमार चंद्रवंशी उर्फ संतु कुमार, आतिफ मिश्रा, प्रखंड अध्यक्ष  सुनील कुमार भगत, समाजसेवी चंदन सिंह, पिंटू चंद्रवंशी, रंजन सिंह चंद्रवंशी , कार्तिक शर्मा, विजय विश्वकर्मा,  प्रहलाद  कुमार, शंभू सिंह, मनोज सिंह चंद्रवंशी, प्रभा देवी, गीता सिंह,  रंजीत  सिंह चंद्रवंशी, धर्मदेव कुमार, डॉ. सुजीत सिंह, धनंजय सिंह छोटू कुमार, उदय सिंह, राजा बाबू ,मोहम्मद ख्वाजा, अतीक राजा, शमशाद आलम, धर्मेंद्र कुमार वर्मा समेत कई  अन्य लोग उपस्थित रहे।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!