बुधवार, 4 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

एमएलसी चुनाव में पार्टी उम्मीदवार को जिताने की कवायेद शुरू

सासाराम। पटेल धर्मशाला तकिया सासाराम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक संपन्न हुई। जिसमें बिहार विधान परिषद 07 रोहतास कैमूर स्थानीय प्राधिकारी निकाय चुनाव को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक की संयुक्त अध्यक्षता जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
12 मार्च 2022, 11:20 PM IST (12 मार्च 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 10:08 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम। पटेल धर्मशाला तकिया सासाराम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक संपन्न हुई। जिसमें बिहार विधान परिषद 07 रोहतास कैमूर स्थानीय प्राधिकारी निकाय चुनाव को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक की संयुक्त अध्यक्षता जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील कुमार चंद्रवंशी, हम जिला अध्यक्ष कमलेश पासवान  ने की। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सासाराम के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद ने कहा कि संतोष कुमार सिंह को भारी बहुमत से जिताना है और इसके लिए जमीनी स्तर पर काम करना है।

पूर्व विधायक ललन पासवान ने कहा कि बिहार में एनडीए के मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार  की 2005 मैं सरकार बनने के बाद पंचायतों एवं नगर निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया। अंतिम पायदान पर रहे अति पिछड़ा भाइयों को एवं महा दलित भाइयों को आरक्षण देकर मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया साथ ही उन्होंने संतोष कुमार  को भारी बहुमत से जिताने का भी आवाहन किया। पूर्व विधायक श्याम बिहारी राम ने कहा कि सभी सम्मानित प्रखंड अध्यक्ष 14 मार्च को नामांकन के बाद अपने अपने प्रखंडों में बैठक कर नीतीश कुमार के किए गए कार्यों को पंचायत प्रतिनिधियों को  बताकर  संतोष कुमार सिंह जी के पक्ष में मतदान करने के लिए जागरूक करें।

जदयू जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने सभी कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिया कि सभी संगठित होकर श्री संतोष कुमार सिंह जी की जीत सुनिश्चित करें। भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष एकजुट होकर श्री संतोष कुमार सिंह जी के पक्ष में पंचायत प्रतिनिधियों का मतदान सुनिश्चित करें। जदयू नेता आलोक सिंह जी ने कहा कि एनडीए कार्यकर्ताओं के हाथ में यह जीत है सभी मिलजुल कर एनडीए प्रत्याशी संतोष कुमार सिंह जी की जीत के भागीदारी बने।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित अमरेश चौधरी, अरुणा सिंह, राजिया कामिल अंसारी, रामपरिखा सिंह, शोभा चंद्रवंशी, प्रमिला सिंह, मुख्य प्रवक्ता रिंकू सिंह, अलख निरंजन, जितेंद्र सिंह, असलम अंसारी, अशोक चौधरी, विजय सिंह, संतोष शुक्ला, अरुण पांडे, शरत चंद्र संतोष, रमेश चौहान, अशोक साह, सत्यनारायण पासवान, सरताज हुसैन, अरुण चौबे, वकील खरवार, रामायण पासवान, बेचू महतो सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।