रविवार, 20 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

25 सदस्यीय नई जिला कमिटी के जिला सचिव रौशन कुमार और जिला अध्यक्ष आसिफ होदा चुने गये

समस्तीपुर  :  “नफरत नहीं अधिकार चाहिए- सम्माजनक रोजगार चाहिए”, “20 लाख रोजगार- मांग रहा है युवा बिहार” के गगनभेदी नारों के बीच इनौस( आर० वाई० ए०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के भाकपा माले के अगिआंव विधायक का० मनोज

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
7 जनवरी 2023, 03:56 PM (7 जनवरी 2023) 406 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
समस्तीपुर  :  “नफरत नहीं अधिकार चाहिए- सम्माजनक रोजगार चाहिए”, “20 लाख रोजगार- मांग रहा है युवा बिहार” के गगनभेदी नारों के बीच इनौस( आर० वाई० ए०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के भाकपा माले के अगिआंव विधायक का० मनोज मंजिल के झंडोत्तोलन से गंगापुर हाट स्थित पंचायत सरकार भवन में शनिवार को शुरू हुआ.
   सम्मेलन स्थल का नामाकरण शहीद खुदीराम बोस नगर, भगत सिंह- अंबेडकर सभागार, एवं शहीद कालीचरण राय- सुखदेव राय- राजेंद्र साह मंच से किया गया था. सम्मेलन की अध्यक्षता इनौस विदाई कमिटी के जिलाध्यक्ष राम कुमार ने की. सम्मेलन का उद्घाटन भाकपा माले जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार ने किया. सम्मेलन में कामकाज का रिपोर्ट विदाई कमिटी के जिला सचिव आसिफ होदा ने प्रस्तुत किया. सम्मेलन को बतौर अतिथि इनौस राज्य सचिव शिव प्रकाश रंजन, ऐपवा जिलाध्यक्ष सह माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह, किसान महासभा के जिलाध्यक्ष ललन कुमार एवं जिला सचिव महावीर पोद्दार, आइसा जिला सचिव सुनील कुमार, माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह, दिनेश कुमार, इंसाफ मंच के आफताब अहमद आदि ने सम्मेलन को संबोधित किया.
  बतौर मुख्य वक्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए इनौस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भाकपा माले के बिहार के अगिआंव विधायक मनोज मंजिल ने संबोधित करते हुए कहा कि देश के विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की कमी है. लाईब्रेरी, लेबोरेटरी, खेल सामग्री का आभाव है. इसे सुधारने के बजाय केंद्र सरकार निजीकरण को बढ़ावा दे रही है. शिक्षा एवं रोजगार पर साजिश के तहत हमला किया जा रहा है. शिक्षा, रोजगार, महंगाई से जनता का ध्यान भटकाने के लिए देश में नफरत का माहौल बनाया जा रहा है. सच बोलने, सच लिखने पर जेल में डाला जा रहा है. सावरकर एवं गोलवलकर को नायक बताकर 2024  में भाजपा चुनावी नैया पार लगाना चाह रही है. इसे लोकतांत्रिक देश भारत की जनता कामयाब नहीं होने देगी. विधायक मनोज मंजिल ने आगे कहा कि बिहार में शराब माफिया को संरक्षण दिया जा रहा है और शराब के नाम पर दलित- गरीबों को प्रताड़ित किया जा रहा है, उन्हें जेल भेजा जा रहा है. बिहार में भाकपा माले के 12 विधायक हैं जो जन मुद्दों पर लगातार संघर्ष कर रहे हैं. लेकिन छात्र- नौजवान, किसान- मजदूर को संगठित कर चौतरफा संघर्ष को तेज करें. सड़क का आंदोलन हमेशा जीतता रहा है और आगे भी संघर्ष की जीत होगी.

जीडी कॉलेज में शुरू हुआ राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर

  सम्मेलन का सांगठनिक सत्र का संचालन राज्य पर्यवेक्षक सह इनोस राज्य उपाध्यक्ष संदीप चौधरी ने किया. राज्य उपाध्यक्ष रंजीत राम सहयोग दे रहे थे. सम्मेलन ने 25 सदस्यीय नई जिला कमिटी गठन करने का प्रस्ताव रखा जिसे हाऊस ने तालियों की गड़गड़ाहट से पास कर दिया. अंत में 25 सदस्यीय नई जिला कमिटी का चुनाव किया. इसके सदस्य मो० एजाज, अर्जुन कुमार, मुकेश कुमार गुप्ता, मो० ईस्तेखार, कृष्ण कुमार, नूरैन तारा, वीरेंद्र कुमार,रामबाबू पासवान, राम सुंदर भारती, रंजीत राम, जसबिंदर कुमार राय, चंद्रवीर कुमार, शमशेर अहमद, मनोज राय, रंजीत राय, संजीत पासवान, मो० सितारे, मेधन भगत, अजीत कुमार, अमरजीत कुमार यादव, राहूल राय, तनजय प्रकाश, पप्पू कुमार यादव, आदि जिला कमिटी सदस्य चुने गये. नया जिला सचिव  रौशन कुमार को एवं जिला अध्यक्ष आसिफ होदा को चुना गया. संजीत पासवान, कृष्ण कुमार जिला सह सचिव, रंजीत कुमार राय एवं मो० नूरैन तारे को जिला उपाध्यक्ष चुना गया. अंत में कम्युनिस्ट इंटरनेशनल के साथ जिला सम्मेलन समाप्ति की घोषणा की गई. नये जिला अध्यक्ष एवं सचिव ने तन-मन-धन से जिला सम्मेलन को सफल बनाने हेतु जिला वासियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया गया. सम्मेलन से प्रस्ताव पारित कर 15 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में लोकतंत्र बचाओ- देश बचाओ रैली में जिले से हजारों लोगों को भागीदारी दिलाने का आह्वान किया गया।
मारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!