मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

पटना: भोजपुरी फिल्म संघर्ष 2 के लिए निर्देशक पराग पाटिल ने बैंकाक में किया लोकेशन हिंटिंग

फिल्म के लिए एक्ट्रेस की खोज जारी, एक्टर होंगे खेसारीलाल यादव पटना| साल 2018 में आई सुपर स्टार खेसारीलाल यादव और काजल राघवनी की ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘संघर्ष’ के सीक्वल ‘संघर्ष 2’ के निर्माण की तैयारी इन दिनों जोरों पर है। इसको लेकर फिल्म के नि

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
29 जुलाई 2022, 12:21 PM (29 जुलाई 2022) 306 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

फिल्म के लिए एक्ट्रेस की खोज जारी, एक्टर होंगे खेसारीलाल यादव

पटना| साल 2018 में आई सुपर स्टार खेसारीलाल यादव और काजल राघवनी की ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘संघर्ष’ के सीक्वल ‘संघर्ष 2’ के निर्माण की तैयारी इन दिनों जोरों पर है। इसको लेकर फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल लगातार लोकेशन हंटिंग में लगे हुए, जहां फिल्म की शूटिंग की जाए। इसी सिलसिले में पराग पाटिल ने बैंकाक का लोकेशन हंट कर भारत लौटे हैं, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म संघर्ष 2 की शूटिंग बैंकाक में होगी। इसके अलावा इस फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग यूपी के खूबसूरत लोकेशन में भी की जानी है।(पटना: भोजपुरी फिल्म संघर्ष)

फिलहाल वर्ल्ड वाइड रिकार्ड के बैनर तले बनने वाली फिल्म संघर्ष 2 के प्री प्रोडक्शन का काम जोर शोर से चल रहा है। इस फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं, जिनका मानना है कि यह फिल्म संघर्ष के पहले पार्ट से भी बड़ी होगी। फिल्म में एक बार फिर से खेसारीलाल यादव तो होंगे, लेकिन उनके अपोजिट एक्ट्रेस कौन होगी। अभी तक यह तय नहीं हो सका है।(पटना: भोजपुरी फिल्म संघर्ष)

Read Also: रोहतास: रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में शराब सहित कारोबारियों को किया गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल ने संघर्ष 2 के लिए अब तक 7 एक्ट्रेस के नाम शॉर्ट लिस्टेड किए हैं, लेकिन इस फिल्म में खेसारीलाल यादव के अपोजीट कौन होगी। इस पर अभी भी कोई निर्णय नहीं हो पाया है, जिससे एक्ट्रेस को लेकर अभी तक सस्पेंस बरकरार है। हालांकि निर्माता व निर्देशक की नजर में साउथ इंडियन एक्ट्रेस मेघा श्री, अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी, श्वेता म्हारा, सबा खान और माही श्रीवास्तव का नाम है, लेकिन फिल्म में कौन होगी, ये देखना दिलचस्प होगा।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!