शनिवार, 19 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने लहेरिया सराय वित्त मंत्री का पुतला फूंका

  दरभंगा:- कार्यालय लहेरिया सराय पोलो मैदान से सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री का पुतला लेकर आयुक्त कार्यालय समाहरणालय लहेरिया सराय टावर होते हुए पुनः लहेरिया सराय टावर पहुंचा और केंद्र सरकार के वित्त मंत्री का पुतला दहन किया वक्

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
2 फरवरी 2023, 03:08 PM (2 फरवरी 2023) 191 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

दरभंगा:- कार्यालय लहेरिया सराय पोलो मैदान से सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री का पुतला लेकर आयुक्त कार्यालय समाहरणालय लहेरिया सराय टावर होते हुए पुनः लहेरिया सराय टावर पहुंचा और केंद्र सरकार के वित्त मंत्री का पुतला दहन किया वक्ताओं ने कहा कि जनविरोधी गरीब विरोधी और किसान विरोधी बजट के खिलाफ आज पूरे देश में सीपीआईएम के आवाहन पर वित्त मंत्री का पुतला जलाया जा रहा है केंद्र सरकार के द्वारा पेश बजट में ना तो छात्रों के शिक्षा का आम लोगों के स्वास्थ्य का और ना ही जीवन स्तर में किसी भी प्रकार के सुधार का कोई भी प्रावधान नहीं रखा गया है जन विरोधी बजट लगातार महंगाई को और बढ़ावा देगा खासकर देश के किसान जनता के किसी भी प्रकार के एमएसपी और उनके उत्पादन का किसी भी प्रकार की खरीद की गारंटी नहीं की गई है आज देश की जनता महंगाई से त्रस्त है और केंद्र सरकार लगातार अपने कुछ पिछलगू पूजी पतियों को बढ़ावा देकर उन को अधिक से अधिक फायदा देकर कर आम लोगों के खिलाफ बजट पेश किया और खास करके बजट के बारे में देश में बढ़ती अमीरी और गरीबी के खाई को छुपाया गया है ऐसी स्थिति में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ने जनविरोधी बजट के खिलाफ हर स्तर पर विरोध करने का आवाहन किया है

सभा की अध्यक्षता जिला सचिव मंडल सदस्य दिनेश झा ने किया पार्टी के जिला सचिव अविनाश ठाकुर मंटू ने संबोधित करते हुए बजट के खिलाफ गांव गांव में केंद्र सरकार के बजट का पुतला दहन दहन करने का आवाहन किया पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती ने कहा की बजट किसान विरोधी मजदूर विरोधी और धन्ना सेठों के पक्ष का बजट है इसलिए बजट का समीक्षा कर आम जनता के हित में बजट को लागू किया जाए जिससे बढ़ती महंगाई पर रोक लगाई जा सके बेरोजगार नौजवानों को रोजगार का मौका मिल सके और आम जनता सुकून की जिंदगी व्यतीत करें

सभा को जिला कमेटी सदस्य गोपाल ठाकुर राम सागर पासवान नीरज कुमार नरेंद्र मंडल आदि ने संबोधित किया

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!