बुधवार, 4 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

बाबा साहेब अंबेडकर के सपनों को साकार करने में लगे हैं मुख्यमंत्री : ललन सिंह

पटना। जदयू के प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पुरी सभागार में बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव अमबेडकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव रंजन सिंह ‘‘ललन’’ ने दीप प्रज्जवलित कर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में ज

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
14 अप्रैल 2022, 11:56 PM IST (14 अप्रैल 2022) अपडेट: 1 नवंबर 2026, 06:47 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना। जदयू के प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पुरी सभागार में बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव अमबेडकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव रंजन सिंह ‘‘ललन’’ ने दीप प्रज्जवलित कर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष श्री उपेंद्र कुशवाहा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, बिहार विधान सभा के उपाध्यक्ष श्री महेश्वर हजारी, बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री अशोक चैधरी समेत पार्टी के अन्य नेता तथा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री श्री संतोष कुमार निराला ने की। (बाबा साहेब अंबेडकर के)

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव रंजन सिंह ‘‘ललन’’ ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब भारतीय संविधान के निर्माता ही नहीं, एक अच्छे समाज सुधारक भी थे। उनके सपनों को साकार करने के लिये माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने न्याय के साथ विकास का नारा दिया। इसका मतलब है समाज के निचले पायदान पर खड़े लोगोें को समाज के मुख्य धारा से जोड़ना। यही सोच बाबा साहेब की थी। इस विचारधारा को साकार करने का काम श्री नीतीश कुमार ने किया है। उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार के प्रयास से बिहार का विकास दर दोहरे अंकों में है यानि बिहार का विकास दर औसत 12 प्रतिशत है। आर्थिक सर्वेक्षण में केंद्र सरकार ने स्वीकार किया कि बिहार का विकास दर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हम बिहार के लिये विशेष राज्य के दर्जे की मांग इसलिये करते हैं, ताकि बिहार का विकास हो। इससे टैक्स में 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। टैक्स में छूट मिलने से यहां उद्योग धंधे बढ़ेंगे। अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलता है तो बिहार नंबर-1 राज्य बनेगा। उन्होंने कहा कि जब तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा तब तक देश विकसित राष्ट्र नहीं बन सकता। (बाबा साहेब अंबेडकर के)