गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

झारखण्ड के बोकारो में तेजी से फ़ैल रहा है बर्ड फ्लू की मात्रा ,मुर्गा और अंडा विक्रेताओं पर प्रशासन ने लगाया रोक

बोकारो जिले के राजकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र में बर्ड फ्लू (H5N1) की पुष्टि के बाद प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए, संक्रमित क्षेत्र से 10 किलोमीटर के दायरे में जीवित या मृत मुर्गे, अंडे और कुक्कुट उत्पादों की खर

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
10 मार्च 2025, 02:10 PM IST (10 मार्च 2025) अपडेट: 4 नवंबर 2026, 01:46 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बोकारो जिले के राजकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र में बर्ड फ्लू (H5N1) की पुष्टि के बाद प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए, संक्रमित क्षेत्र से 10 किलोमीटर के दायरे में जीवित या मृत मुर्गे, अंडे और कुक्कुट उत्पादों की खरीद-बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। 20 फरवरी से कुक्कुट प्रक्षेत्र में मुर्गियों की मौत हो रही थी, जिसके बाद 25 फरवरी को सैंपल जांच के लिए भेजे गए। 27 फरवरी को कोलकाता की जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई, और बाद में भोपाल की जांच में भी संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद राज्य सरकार को जांच रिपोर्ट भेजी गई, और केंद्र सरकार ने राज्य के मुख्य सचिव को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।जिला प्रशासन ने रैपिड रिस्पांस टीम और क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया है, जो संक्रमित क्षेत्र में निगरानी रख रही हैं और मुर्गियों के सैंपल ले रही हैं। जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. मनोज मणि ने आम जनता से अपील की है कि फिलहाल अंडा और चिकन का सेवन न करें, क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।राजकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र के सहायक निदेशक डॉ. आलोक कुमार सिन्हा ने बताया कि संक्रमित मुर्गियों और उनके चारे को नष्ट किया जा रहा है, और सैंपलिंग का कार्य जारी है।स्वास्थ्य विभाग ने भी एहतियाती कदम उठाते हुए बोकारो सदर अस्पताल में 30 बेड का आइसोलेशन सेंटर स्थापित किया है। यहां उन लोगों को रखा जाएगा जो संक्रमित मुर्गियों के संपर्क में आए हैं या जिनमें संक्रमण के लक्षण हैं प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र के निवासियों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी असामान्य घटना की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें। साथ ही, मुर्गा और अंडा विक्रेताओं को निर्देश दिया गया है कि वे प्रतिबंध का पालन करें ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।