गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

Bageshwar Dham-Akshara Singh: बाबा बागेश्वर की बात सुनकर हैरान रह गई थी अक्षरा सिंह, अभिनेत्री ने खोला राज

Bageshwar Dham-Akshara Singh: बाबा धीरेंद्र शास्त्री जब बिहार दौरे पर आए हुए थे तो पटना में उनसे मिलने वालों की फौज खड़ी थी. कुछ लोग पैरवी और सिफारिश के दम पर उनके पास उस होटल में पहुंचने में सफल रहे जहां पर वह रुके थे. इनमें भोजपुरी अदाकार

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
23 मई 2023, 10:29 AM IST (23 मई 2023) अपडेट: 26 अक्टूबर 2026, 07:43 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Bageshwar Dham-Akshara Singh: बाबा धीरेंद्र शास्त्री जब बिहार दौरे पर आए हुए थे तो पटना में उनसे मिलने वालों की फौज खड़ी थी. कुछ लोग पैरवी और सिफारिश के दम पर उनके पास उस होटल में पहुंचने में सफल रहे जहां पर वह रुके थे. इनमें भोजपुरी अदाकार अक्षरा सिंह का भी नाम शामिल है. इस दौरान एक वीडियो और तस्वीर भी सामने आई जब अक्षरा सिंह, बाबा बागेश्वर के सामने बैठे थे और अक्षरा सिंह गाना गाती दिख रही थी. अब अक्षरा सिंह ने पूरे राज से पर्दा उठाया है.

नमन को शरहद पार रहने वाली शहलीन से हुआ प्यार, कई मुश्किलों का सामना करते हुए रचाई शादी!

वहीं अक्षरा सिंह ने बताया कि वह बाबा से पर्ची निकलवाने नहीं गयी थी. वह सिर्फ उनका आशिर्वाद लेने के लिए गई थी. मैं उनके पास गई और उन्हें प्रणाम किया. बाबा बागेश्वर ने आशिर्वाद दिया और फिर मुझसे गाना गाने की डिमांड कर दी.

Bageshwar Dham-Akshara Singh: देखिए फिर क्या हुआ

अक्षरा सिंह ने कहा कि बाबा बागेश्वर को सुनने के लिए लाखों लोग जुटते हैं और जब उन्होंने उनसे गाना सुनाने को कहा तो वह दंग रह गई. उन्होंने कहा कि मैंने फिर बाबा को भजन सुनाया और उनका आशिर्वाद लेकर फिर वहां से निकली. मुझे बहुत ही पॉजिटिव फीलिंग हुई.

IAS Success Story: बिहार के युवक ने लैंप की रौशनी में की पढ़ाई, कोचिंग का नहीं लिया सहारा, फिर बना आईएएस ऑफिसर

अक्षरा सिंह ने बाबा बागेश्वर के प्रति आस्था दिखाते हुए कहा कि बागेश्वर धाम की जय हो. मैंने पटना जाकर उन्होंने खुद देखा था कि बाबा को सुनने के लिए कितनी भीड़ जुटती थी. भीड़ का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है और ये इस बात का प्रमाण है कि उत्तर प्रदेश और बिहार के हर घर में, बच्चे-बच्चे के मन में आस्था है. आस्था की कहीं पर कोई भी कमी नहीं हैं.