गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

Akansha Dubey Suicide: आकांक्षा दुबे के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, जानिए पूरी स्टोरी

Akansha Dubey Suicide: अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले में प्रतिदिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं और अब उनके फॉरेंसिक जांच की पूरी रिपोर्ट आ चुकी है। जिसमें एक बड़ा खुलासा हुआ है। आकांक्षा दुबे के फॉरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार उनकी मौत हैंगिंग

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
28 मार्च 2023, 06:34 PM IST (28 मार्च 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 08:49 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Akansha Dubey Suicide: अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले में प्रतिदिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं और अब उनके फॉरेंसिक जांच की पूरी रिपोर्ट आ चुकी है। जिसमें एक बड़ा खुलासा हुआ है। आकांक्षा दुबे के फॉरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार उनकी मौत हैंगिंग यानि फांसी के कारण ही हुई है। इसके साथ ही आकांक्षा के विसरा को भी सुरक्षित रख लिया गया है।

Nitish Kumar: सीएम नीतीश की चुप्पी पर भड़के वरिष्ठ नेता, कहा- खुद अपने पैर पर मारी कुल्हाड़ी…

एक रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में एडिशनल सीपी संतोष सिंह का कहना है कि आकांक्षा दुबे के मौत मामले को लेकर सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन के सामने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का सीलबंद लिफाफा खोला जाएगा। आकांक्षा दुबे के मौत के बाद फोरेंसिक टीम ने जांच की है। इस जांच के मुताबिक, कमरे की ऊंचाई की नाप, बॉडी की हाइट, गले के निशान के अनुसार और बॉडी के प्रेशर के कारण ही आकांक्षा की मौत हुई है, जो कि सुसाइड है।

बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी, शादी के 4 दिन बाद नवविवाहिता ने पति से भरा दी छोटी बहन की मांग

बता दें, आकांक्षा की मौत के बाद पुलिस को छानबीन के वक्त खुली शराब की बोतलें भी मिली थी। इसके साथ ही उनका शव लटकता हुआ मिला था। जिसकी वजह से कई सवाल उठ रहे थे। इसके साथ ही आकांक्षा की मां मधु दुबे ने भी सिंगर समर सिंह और उनके भाई पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद अब पुलिस इस मामले में काफी गंभीर होकर छानबीन कर रही है।

बिहार में हथियार के बल पर दिनदहाड़े पेट्रोल पंप पर बड़ी लूटपाट, मालिक को बनाया था बंधक!

हम आपको बता दें, आकांक्षा की मां के मुताबिक, समर सिंह के भाई संजय सिंह ने 21 मार्च को आकांक्षा को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके चार दिन बाद ही आकांक्षा का शव फंदे से लटकता मिला। इस घटना से चंद घण्टे पहले आकांक्षा एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में भी गई थी। उसके बाद वो रात करीब 2 बजे एक युवक के साथ होटल लौटी और उसके बाद इंस्टाग्राम पर लाइव आकर वो रो भी रही थी।