शनिवार, 7 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

Akansha Dubey Case Update: आकांक्षा दुबे के केस में नया मोड़, सिंगर समर सिंह ने की ये बड़ी मांग….

Akansha Dubey Case Update: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के आत्महत्या मामले में प्रतिदिन नए खुलासे होते हैं। सिंगर समर सिंह को कुछ दिन पहले गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसके बाद लगातार उनसे पूछताछ हो रही थी। उन पर आकांक्षा को आत्महत्या के लिए

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
12 अप्रैल 2023, 11:53 AM IST (12 अप्रैल 2023) अपडेट: 6 नवंबर 2026, 06:06 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Akansha Dubey Case Update: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के आत्महत्या मामले में प्रतिदिन नए खुलासे होते हैं। सिंगर समर सिंह को कुछ दिन पहले गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसके बाद लगातार उनसे पूछताछ हो रही थी। उन पर आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है, जिसके बाद मंगलवार को आरोपी समर सिंह के अधिवक्ताओं को कस्टडी रिमांड संबंधी आवेदन पत्र की प्रति उपलब्ध कराई गई और आज 11:00 बजे इस पर सुनवाई होने वाली थी। लेकिन उससे पहले समर सिंह ने कोर्ट से बड़ी गुहार लगा दी।

Bihar Earthquake: बिहार में महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में मचा हड़कंप

दरअसल, अदालत ने आरोपी के अधिवक्ताओं को आपत्ति दाखिल करने के लिए एक दिन का समय दिया। इस बीच समर सिंह ने कोर्ट से गुहार लगाई कि उसकी पेशी वीडियोIPL Dream 11: बिहार में आईपीएल ड्रीम 11 में पैसे जीतकर मजदूर का बेटा बना करोड़पति कांफ्रेंसिंग के जरिए हो। क्योंकि उसे आकांक्षा दुबे के फैंस से काफी डर लग रहा है, जिसके बाद आज गायक समर सिंह उर्फ समरजीत सिंह की वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पेशी होने की संभावना बढ़ गई हैं। पिछली बार भी कचहरी परिसर में जमकर हंगामा हुआ था, जिससे डरकर अब समर सिंह कोर्ट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई करने की गुहार लगा रहा है।

Akansha Dubey Case Update: जानिए कोर्ट में क्या हुआ

बता दें,सारनाथ थाने की पुलिस ने समर सिंह की सात दिन की कस्टडी रिमांड अदालत से मांगी है। पुलिस का कहना है कि समर का मोबाइल बरामद किया जाना जरूरी है। इसके अलावा समर के लखनऊ और मुंबई स्थित ऑफिस जाकर उसके व आकांक्षा के बीच हुए वित्तीय लेनदेन व फिल्मों के करार संबंधी कागजात बरामद करना है। समर की पुलिस कस्टडी रिमांड का विरोध फौजदारी के अधिवक्ता अनुज यादव, आशीष सिंह और विकास यादव ने किया।

Dream 11 Jackpot: IPL ने किया मालामाल! बिहार का ऑटो ड्राइवर रातों रात बना करोड़पति!

हालांकि, अधिवक्ताओं ने कहा कि समर की गिरफ्तारी मोबाइल की लोकेशन की मदद से ही हुई है। समर और आकांक्षा के बीच हुए वित्तीय लेनदेन और फिल्मों के करार संबंधी कागजात हमारी ओर से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ऐसे में समर सिंह को पुलिस कस्टडी रिमांड पर दिए जाने का कोई औचित्य नहीं है।