शनिवार, 7 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

गोरखपुर: विक्रांत सिंह राजपूत ‘बाप रे बाप’ के बाद अब फिल्म ‘दाग एगो लांछन’ की शूटिंग में हुए बिजी

गोरखपुर| टेलीविजन जगत में स्मार्ट जोड़ी, नच बलिए जैसे रियालिटी शोज में झंडा गाड़ने वाले और भोजपुरी सिनेमा में फिटनेस आइकॉन के नाम से प्रसिद्ध अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत इन दिनों अपनी आने वाली भोजपुरी फिल्म ‘दाग एगो लांछन’ की शूट

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
7 जुलाई 2022, 01:43 PM IST (7 जुलाई 2022) अपडेट: 6 नवंबर 2026, 10:30 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

गोरखपुर| टेलीविजन जगत में स्मार्ट जोड़ी, नच बलिए जैसे रियालिटी शोज में झंडा गाड़ने वाले और भोजपुरी सिनेमा में फिटनेस आइकॉन के नाम से प्रसिद्ध अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत इन दिनों अपनी आने वाली भोजपुरी फिल्म ‘दाग एगो लांछन’ की शूटिंग में बिजी हो गए हैं। इससे पहले विक्रांत ने फ़िल्म तू तू मैं मैं और बाप रे बाप की शूटिंग खत्म की है, जो अलग अलग जॉनर की फिल्में हैं। उसके बाद अब वे फिल्म ‘दाग एगो लांछन’ की शूटिंग में लग गए हैं जिसमें वे भोजपुरी सिनेमा की मोस्ट लवेबल एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के अपोजिट नज़र आने वाले हैं।(गोरखपुर: विक्रांत सिंह राजपूत)

Read Also: थाना परिसर में बकरीद  पर्व को लेकर की गई शांति समिति की बैठक

फिल्म ‘दाग एगो लांछन’ की शूटिंग यूपी के गोरखपुर में चल रही है, जहां विक्रांत सेट पर पूरे लय में नज़र आ रहे हैं। विक्रांत की पहचान भोजपुरी इंडस्ट्री में रवि किशन के बाद विशुद्ध अभिनेता की रही है। यही वजह है कि वे अपने अभिनय पर खूब फोकस कर पाते हैं और आज कल उनकी डिमांड हाई है। बात करें फिल्म ‘दाग एगो लांछन’ की तो इसमें भी विक्रांत की भूमिका बेहद खास होने वाली है। इसलिए फ़िल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं और सेट पर खूब पसीना भी बहा रहे हैं।(गोरखपुर: विक्रांत सिंह राजपूत)

विक्रांत सिंह राजपूत फिल्मों के लिए अपने स्क्रीप्ट को लेकर बेहद चूजी हैं। यानी उनका मानना है कि वे सिर्फ वही फिल्में करते हैं, जिसका किरदार दमदार हो। नम्बर से ज्यादा क्लास और क़्वालिटी उनके फ़िल्म साइन करने का पैमाना है। यही वजह है कि लोगों के मन में उनकी छवि एक सजग अभिनेता की भी रही है।

फिल्म ‘दाग एगो लांछन’ में भी विक्रांत का असरदार किरदार देखने को मिलेगा, जिसका निर्माण रेणु विजय फिल्म्स इंटरटेनमेंट के बैनर तले हो रहा है। फ़िल्म के निर्माता निशांत उज्जवल और निर्देशक के प्रेमांशु सिंह हैं। फ़िल्म में उनके साथ आम्रपाली दुबे, रितेश पांडेय, रक्षा गुप्ता,अमित शुक्ला, रंभा सहनी,निशा तिवारी,बबलू पंडित सत्य प्रकाश और ज्योति कलश मुख्य भूमिका में है। फ़िल्म के सह निर्माता सुशांत उज्जवल, छायांकन मनोज कुमार सिंह,पी आर ओ रंजन सिन्हा लाइन प्रोड्यसर अखिलेश राय है।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.