रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

राजधानी रेल दुर्घटना में मारे गए लोगों की मनाई गई 21 वीं बरसी, रेल कर्मचारियों ने की पटरी की पूजा 

रफीगंज : पूर्व मध्य रेल के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल अंतर्गत डिहरी-गया रेलखंड पर औरंगाबाद के रफीगंज रेलवे स्टेशन के पास धावा नदी पुल पर रेल कर्मचारियों एवं स्थानीय समाजसेवियो ने  कैंडल जला कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही इस घटना की पुनरावृत्ति

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
11 सितंबर 2023, 11:12 PM IST (11 सितंबर 2023) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 11:21 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
रफीगंज : पूर्व मध्य रेल के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल अंतर्गत डिहरी-गया रेलखंड पर औरंगाबाद के रफीगंज रेलवे स्टेशन के पास धावा नदी पुल पर रेल कर्मचारियों एवं स्थानीय समाजसेवियो ने  कैंडल जला कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही इस घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए रेल कर्मचारियों ने रेल पटरी की पूजा कर नारियल फोड़ कर की। पीडब्ल्यूआई इंचार्ज आरडी चौधरी एवं आरबी सिंह ने बताया कि 9 सितंबर 2002 को अप न्यू दिल्ली हावड़ा कोलकात्ता राजधानी एक्सप्रेस इसी जगह पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी जिससे सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी। इस घटना की पूनरावृत्ति नहीं हो तथा मृतकों की आत्मा की शांति हेतु रेल पटरी की पूजा एवं श्रद्धांजलि सभा हादसे के बाद से हर साल की जाती है। इस बार भी यह पूजा की गयी।

संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज का पावन संकल्प यात्रा कटार में सम्पन्न । 

इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष संतोष कुमार साव, सपा जिलाध्यक्ष डॉ. तुलसी यादव, समाजसेवी डीके यादव ने कहा कि यह बेहद ही खौफनाक मंजर था। हम लोगों ने यह घटना अपनी आंखों से देखी थी। चारों तरफ मातम ही मातम छाया हुआ था। भगवान से प्रार्थना है कि ऐसी दुर्घटना फिर कभी नहीं हो। इस मौके पर रेलवे कर्मचारी एके सिंह, आरबी सिंह, ए कुमार, एस यादव, दीपेन्द्र कुमार, निरज कुमार, अनिल कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, रामराज मांझी, संजू कुमार, बालमुकुंद, भुवनेश्वर, प्रेमचन्द, पिंटू, मनोज, अभिमन्यू, रात्रि प्रहरी रवि कुमार, चंदन कुमार, स्थानीय, सिद्धी यादव,पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष हरेंद्र कुमार, डीके सूरज, भाजपा के महामंत्री बालगोविंद साव, सुनील दीप, मनोज मधुकर, उमेश प्रसाद, पूर्व मुखिया प्रदीप चौहान, मंदीप, अजय कुमार, रंजीत कुमार, इरफान आलम, सूरज, मनीष, हिमांशु, शंभू यादव एवं गोविंद कुमार आदि मौजूद रहे। दरअसल, करीब 21 साल पहले बिहार के औरंगाबाद जिले में रफीगंज में राजधानी एक्सप्रेस हादसे का शिकार हुई थी। धावा नदी पर बने पुल से कई बोगियां नीचे गिर गई थीं। इस हादसे में 130 लोगों की मौत हुई थी। लगभग 21 साल पहले वर्ष 9 सितंबर को हुई दुर्घटना राजधानी पटना से लगभग 150 किमी दूर रफीगंज में धावी नदी पर हुई। एक पुल के ऊपर से बेपटरी हुई राजधानी एक्सप्रेस भारत की सबसे खौफनाक रेलवे आपदाओं में एक है।