गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

वार्षिक खेल महोत्सव के अंतिम दिन यमुना हाउस का रहा दबदबा

बीक्रमगंज(रोहतास)— द डिवाइन पब्लिक स्कूल बिक्रमगंज द्वारा आयोजित 9 वें वार्षिक खेल महोत्सव के अंतिम दिन बुधवार को जमुना हाउस का रहा दबदबा। बुधवार को अधिकांश खेलों का फाइनल था, अतः खिलाड़ियों एवं दर्शकों के बीच उत्साह देखा गया। शुरुआत स

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
25 जनवरी 2023, 09:37 PM IST (25 जनवरी 2023) अपडेट: 4 नवंबर 2026, 01:14 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बीक्रमगंज(रोहतास)— द डिवाइन पब्लिक स्कूल बिक्रमगंज द्वारा आयोजित 9 वें वार्षिक खेल महोत्सव के अंतिम दिन बुधवार को जमुना हाउस का रहा दबदबा।

बुधवार को अधिकांश खेलों का फाइनल था, अतः खिलाड़ियों एवं दर्शकों के बीच उत्साह देखा गया। शुरुआत सीनियर-जूनियर लड़के एवं लड़कियों के 100 मीटर दौड़ से हुई।सीनियर लड़कों के 100 मीटर रेस में नर्मदा हाउस के शुभम को प्रथम, गंगा हाउस के शुभम को द्वितीय तथा यमुना हाउस के अजित को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।सीनियर बालिका की 100 मीटर रेस में यमुना हाउस की अदिति को प्रथम,सरस्वती की

अंजली को द्वितीय

तथा गंगा हाउस की खुशी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।100 मीटर जूनियर लड़कों के रेस में नर्मदा के सत्यम को प्रथम,यमुना के रिशु को द्वितीय तथा गंगा हाउस के करण को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।200 मीटर जूनियर लड़कों की प्रतियोगिता में नर्मदा हाउस के प्रिंस कुमार को प्रथम,यमुना हाउस के मुन्ना कुमार ने द्वितीय तथा गंगा के रवि को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।200 मीटर सीनियर लड़कियों के मुकाबले में गंगा हाउस की आशी को स्वर्ण ,नर्मदा की आस्था को रजत तथा यमुना हाउस की ईशा को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।सीनियर बालिका की कबड्डी के फाइनल में यमुना तथा सरस्वती के बीच मुकाबला हुआ जिसमें यमुना की टीम ने सरस्वती को 15 के मुकाबले 33 पॉइंट से पराजित करते हुए एक गोल्ड मेडल अपने नाम किया।सरस्वती हाउस की प्रियंका को ऑलराउंडर,यमुना की ईशा को बेस्ट रेडर तथा यमुना हाउस की मुस्कान को बेस्ट डिफेंडर चुना गया।जूनियर बालकों के खो-खो मुकाबले में नर्मदा ने गंगा को 9 के मुकाबले 18 अंको से पराजित करते हुए एक स्वर्ण पदक अपने नाम किया।नर्मदा हाउस के प्रिंस को बेस्ट चेजर,तथा गंगा हाउस के सूरज को बेस्ट रनर चुना गया।एथेलेटिक्स के लॉन्ग जम्प में जूनियर लड़कियों के मुकाबले में यमुना हाउस की लवली को प्रथम,गंगा की सोनाली को द्वितीय तथा नर्मदा की चांदनी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।लॉन्ग जम्प के ही जूनियर लड़कों के मुकाबले में यमुना हाउस के अमन कुमार को प्रथम,नर्मदा के पंकज को द्वितीय तथा गंगा के सूरज को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।सीनियर बालकों लॉन्ग जम्प में गंगा प्रथम नर्मदा द्वितीय तथा यमुना को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।सब जूनियर बालकों के स्पून रेस में सरस्वती हाउस के आयुष को प्रथम,यमुना हाउस के रोहित राज को द्वितीय तथा यमुना हाउस के ही अंश को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।सब जूनियर बालिका स्पून रेस में यमुना हाउस की अद्विता कुमारी को प्रथम,नर्मदा हाउस की नव्या को द्वितीय तथा गंगा हाउस की जागृति को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।अपने संबोधन में विद्यालय के सह निदेशक अखिलेश कुमार ने वार्षिक खेलकूद महोत्सव की सार्थकता पर प्रकाश डाला।उन्होंने बताया कि खेल हमें शारीरिक और मानसिक मजबूती प्रदान करता है।कुछ लोग जीवन की चुनौतियों से हारकर जीवन में गलत कदम उठा लेते हैं।खेलकूद हमें चुनौतियों से लड़ना सिखाता है।खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए।आप भले खेल में हार जाएं लेकिन खेल नहीं हारना चाहिए।हार में भी मुस्कुराने की सीख हमें खेल से मिलती है।सभी विजेताओं को गणतंत्र दिवस के सुअवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

पदक तालिका

——————————–

यमुना 14 05 07

गंगा 12 06 08

नर्मदा 07 13 04

सरस्वती 03 09 03