रविवार, 20 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

WTC Final: WTC फाइनल नहीं खेलेंगे टीम इंडिया के ये 3 धुरंधर खिलाड़ी, कप्तान रोहित के सामने खड़ी हुई बड़ी मुश्किलें

WTC Final: इंडियन क्रिकेट टीम ने अभी हाल में ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 2-1 से हरा दिया था। इसके अलावा भारतीय टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का टिकट कटा लिया। भारतीय टीम के लिए लगातार दूसरा मौका है जब वो WTC के फाइनल

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
17 मार्च 2023, 12:36 PM (17 मार्च 2023) 282 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

WTC Final: इंडियन क्रिकेट टीम ने अभी हाल में ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 2-1 से हरा दिया था। इसके अलावा भारतीय टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का टिकट कटा लिया। भारतीय टीम के लिए लगातार दूसरा मौका है जब वो WTC के फाइनल में पहुंची है। हालांकि, इस बार फाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया को कर तगड़े झटके लगे।

बिहार के पूर्व सीएम मांझी का भगवान राम पर विवादित बयान, कहा – राम से ज्यादा बड़ा रावण…

दरअसल, इस बार के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम इंडिया के तीन खिलाड़ियों का खेल पाना काफी मुश्किल है।

जसप्रीत बुमराह

OMG: बुलेट को लेकर दूल्हे ने शादी के मंडप में मचाया बवाल, फिर दुल्हन ने दिखाया आईना

इंडियन क्रिकेट टीम के फास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह इस बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में नहीं खेल सकते हैं। वह तीनों फॉर्मेट के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक है। लेकिन वह कई महीनों से अपनी बैक की चोट के कारण परेशान है और वह इस बार इसलिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से नदारद रहेंगे। बुमराह इससे पहले एशिया कप 2022, टी20 वर्ल्ड कप 2022 और बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में नहीं खेल पाए। वहीं अब ये खिलाड़ी WTC के फाइनल से भी बाहर हो चुका है। मैनेजमेंट के सामने बुमराह का रिप्लेसमेंट खोजने का एक बड़ा सिरदर्द है।

WTC Final: ये रहे बाकी क्रिकेटर

ऋषभ पंत

इस साल की शुरुआत में ही इंडियन क्रिकेट टीम के मशहूर खिलाड़ी ऋषभ पंत का एक कार एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें वह बुरी तरह से चोटिल हो गए थे। उन्होंने लंबे समय के लिए खेल से बाहर हो गए। पंत WTC का फाइनल मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। ये मुकाबला ओवल में खेला जाएगा। इस मैदान पर पंत पहले ही एक शतक और एक हाफ सेंचुरी मार चुका है। ऐसे में उनका टीम में ना होना एक बड़ा झटका है। यह इसलिए भी काफी मायने रखता है, क्योंकि ऋषभ पंत हमेशा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धुरंधर बैटिंग करते हैं और यह बात सभी जानते हैं।

श्रेयस अय्यर

बिहार: सीएम नीतीश के विधायक ने शिक्षा मंत्री को बताया ‘साइकोपैथ मरीज’, धर्म परिवर्तन की दी सलाह!

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के दौरान श्रेयस अय्यर को कमर में भयंकर चोट लग गई थी। जिसके बाद वह लंबी छुट्टी पर चले गए थे और इसके बाद वह भारत की पहली पारी में बल्लेबाजी के लिए भी नहीं उतर सके और उन्हें स्कैन के लिए भेजा गया। ये खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से बाहर हो चुका है। वहीं उनके आईपीएल खेलने पर भी सस्पेंस है। अय्यर को बैक इंजरी है। बैक इंजरी कई बार आसानी से ठीक नहीं हो पाती है। इसलिए वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इस बार नहीं शामिल हो पाएंगे, जो ऑडियंस के लिए बड़ा झटका है।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!