मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

बिहार में पत्नी की नहीं छूटी थी हाथों की मेहंदी, पति को जाना पड़ा जेल!

पटना डेस्क: एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां दुल्हन की हाथों की मेहंदी अभी छुट्टी भी नहीं थी कि पुलिस उसके पति को जेल में पकड़ कर डाल चुकी है। दरअसल, बंधन बैंक के एरिया फील्ड ऑफिसर से लूटपाट मामले का खुलासा अरवल जिले की पुलिस

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
6 जून 2023, 06:00 AM (6 जून 2023) 543 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां दुल्हन की हाथों की मेहंदी अभी छुट्टी भी नहीं थी कि पुलिस उसके पति को जेल में पकड़ कर डाल चुकी है। दरअसल, बंधन बैंक के एरिया फील्ड ऑफिसर से लूटपाट मामले का खुलासा अरवल जिले की पुलिस ने 48 घंटे के अंदर कर लिया है। औरंगाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र के हिछन बिगहा गांव में लूट की घटना को अंजाम देने वाले एक दुर्दांत अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बिहार में भरी पंचायत से फिल्मी स्टाइल में दुल्हन को बाइक पर उठा ले गए, जानिए हैरान कर देने वाला मामला

वहीं, गिरफ्तार अपराधी पंकज कुमार की 12 दिन पहले शादी हुई थी। धूमधाम से शादी करने के बाद अपने पत्नी के साथ 8 दिन हंसी खुशी जिंदगी बिताई इसके बाद जैसे ही पत्नी अपने मायके लौटी उसके बाद पंकज ने लूटपाट की घटना को अंजाम दे दिया। अब पत्नी के हाथ की मेहंदी भी नहीं छूटी और पंकज सलाखों के पीछे पहुंच गया।

Married Couple Dies: शादी की खुशियों को लगा ग्रहण, नवविवाहित जोड़े की कार्डियक अरेस्ट से मौत!

बता दें, अपराधी के पास से लूटी गई टैब, कैश और कागजात बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधी पंकज कुमार और सचिन कुमार ने पिछले गुरुवार को बंधन बैंक के कर्मी मनीष कुमार को गोली मारकर 86 हजार रुपए लूट लिया था और मौके से फरार हो गया था। जिसकी पूरी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन और कलेर थानाध्यक्ष संजीत सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जिसके बाद अपराधियों की पहचान कर छापेमारी कर एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!