मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

पत्नी को बनाया SDM, फिर मिला धोखा तो पति ने खोल दी सारी पोल!

पटना डेस्क: सिविल सेवा अधिकारी ज्योति मौर्य इन दिनों भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण सुर्खियों में हैं. इस मामले में फिलहाल आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। इस बीच 100 पन्नों की एक डायरी सामने आई है. ज्योति के पति ने यह डायरी मीडिया को सौंपी ह

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
27 जून 2023, 06:03 AM (27 जून 2023) 649 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: सिविल सेवा अधिकारी ज्योति मौर्य इन दिनों भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण सुर्खियों में हैं. इस मामले में फिलहाल आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। इस बीच 100 पन्नों की एक डायरी सामने आई है. ज्योति के पति ने यह डायरी मीडिया को सौंपी है. इस डायरी में ज्योति मौर्या हर महीने होने वाले कलेक्शन का सारा हिसाब-किताब रखती थी. जैसा कि डायरी में बताया गया है, ज्योति अनाधिकारिक रूप से हर महीने 6 लाख रुपये इकट्ठा कर रही थी।

Amit Shah In Bihar: बिहार में एक बार फिर JDU – RJD पर गरजेंगे अमित शाह, सीएम नीतीश कुमार भी देंगे करारा जवाब

वहीं, आरोपों में कितनी सच्चाई है यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. ज्योति के पति आलोक मौर्य ने इस मामले में होम गार्ड मुख्यालय में शिकायत दर्ज करायी है. उनकी शिकायत के बाद होम गार्ड डीजी वीके मौर्य ने मामले की जांच प्रयागराज के डिप्टी कमांडेंट जनरल संतोष कुमार को सौंपी है. उन्होंने अपने पति आलोक का जवाब नोट कर लिया है. अब बरेली शुगर फैक्ट्री में प्रबंध निदेशक पद पर महिला अफसरों की जांच होने जा रही है।

बिहार की महिलाओं के लिए नीतीश सरकार का ऐलान, सरकारी टीचर बनने में मिलेगी बड़ी राहत, जानिए नया नियम

बता दें, पंचायत राज मंडल में तैनात आलोक कुमार मौर्य की डायरी के हर पन्ने के ऊपर और नीचे स्वास्तिक चिन्ह बना हुआ है. साथ ही इस पर शुभ-शुभ भी लिखा हुआ है. इसके बाद हर पन्ने पर किससे कितना पैसा मिला इसका जिक्र भी है. आलोक का दावा है कि यह लिखावट ज्योति की है। आलोक ने बताया कि उसकी शादी 2010 में ज्योति से हुई थी. 2009 में आलोक का चयन पंचायत राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर हुआ. इसके बाद उन्होंने ज्योति को पढ़ाया. उसे प्रशिक्षित किया गया था। ज्योति का चयन 2015 में हुआ था. लोक सेवा आयोग में ज्योति को महिलाओं में तीसरा और कुल मिलाकर 16वां स्थान मिला। परिवार में सभी लोग बहुत खुश थे। 2015 में जुड़वां लड़कियों का जन्म हुआ। 2020 तक सब कुछ ठीक था।

बिहार: घर में आने वाली थी बेटी की बारात, दूसरी ओर घर से निकली दो बेटों की अर्थी

हालांकि, आलोक ने बताया कि 2020 में ज्योति का परिचय गाजियाबाद में तैनात डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होम गार्ड से हुआ। दोनों बातें करने लगे। अधिकारी होने के नाते हमें इसमें कुछ भी गलत नहीं लगा। लेकिन 2022 में ज्योति अपने मोबाइल पर फेसबुक आउट इन करना भूल गई थी। मैंने देखा कि दोनों के बीच अश्लील बातचीत हो रही थी। ये देख कर मुझे गुस्सा आ गया. जब मैंने विरोध किया तो वह मारपीट करने लगी और जेल भेजने की धमकी देने लगी। 22 दिसंबर 2022 को आलोक को लखनऊ के एक होटल में रंगे हाथ पकड़ा गया था। आलोक का कहना है कि जब उन दोनों ने हमला किया तो मैं जान बचाकर भागा।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!