गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

पति बाइक पर नहीं घुमाया तो पत्नी ने छोड़ दिया था ससुराल’, अब इस शर्त पर जाने के लिए हुई तैयार

पटना डेस्क: एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने पति का घर सिर्फ इसलिए छोड़ दिया था, क्योंकि उसका पति उसे बाइक पर कहीं घूमाता नहीं था। ये मामला रविवार 30 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में परिवार परामर्श केंद्र म

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
1 मई 2023, 07:43 PM IST (1 मई 2023) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 10:01 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने पति का घर सिर्फ इसलिए छोड़ दिया था, क्योंकि उसका पति उसे बाइक पर कहीं घूमाता नहीं था। ये मामला रविवार 30 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में परिवार परामर्श केंद्र में सामने आया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

बिहार में गांव वालों ने मंदिर में प्रेमी जोड़े की करा दी शादी, जानिए पूरा मामला..

दरअसल, महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पति उसे बाइक पर घुमाने अपने साथ कहीं नहीं ले जाता। इस दौरान महिला ने अपने ससुराल वालों पर भी उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। इस दौरान महिला के पति ने कहा कि वह ससुराल में अपनी चलाने की कोशिश करती है। खबर के मुताबिक, सदर क्षेत्र की रहने वाली एक युवकी शादी एक साल पहले एटा के एक युवक के साथ हुई थी। युवक प्राइवेट नौकरी करता है। शादी के कुछ दिनों बाद ही छोटी-छोटी बातों को लेकर घर में झगड़े शुरू हो गए थे। महिला का कहना है जब उसने अपने पति से शिकाय की तो वह अपने घर वालों का पक्ष लेने लगा।

बिहार में गांव वालों ने मंदिर में प्रेमी जोड़े की करा दी शादी, जानिए पूरा मामला..

इस दौरान महिला ने बताया कि उसके पिता ने दहेज में बाइक दी थी। इसके बावजूद भी उसका पति उसे घुनाने के लिए कहीं भी नहीं लेकर जाता था। जब भी उसे अपने मायके आना-जाना होता था तो उसका पति बस से लेकर जाता था। उसे कभी बाइस क मायके लेकर नहीं आया। यह बात महिला ने परिवार परामर्श केंद्र में काउंसल के सामने कही। इस दौरान महिला के पति ने कहा कि घर में झगड़ कर पत्नी शादी में दी हुई बाइक सहित दहेज का सारा सामान लेकर छह महीने पहले ही अपने मायके आ गई थी। वह हमेशा ससुराल में अपनी चलाने की कोशिश करती है।