शनिवार, 7 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

पत्‍नी के साथ हनीमून मनाकर लौटा पति तो पुल‍िस ने कर ल‍िया ग‍िरफ्तार, जानिए पूरा मामला!

पटना डेस्क: शादी के बाद प्यार में मदहोश होकर अक्सर अपनी पत्नी से उसके एक इशारे पर चांद तारे तोड़ कर उसके कदमों में लाकर डालने की मिसाल देते हैं. पर मुरादाबाद के हाशिम ने जनवरी में हुई अपनी शादी के बाद पत्नी को हनीमून पर कुल्लू मनाली जैसे हि

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
27 जून 2023, 08:29 PM IST (27 जून 2023) अपडेट: 31 अक्टूबर 2026, 10:53 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: शादी के बाद प्यार में मदहोश होकर अक्सर अपनी पत्नी से उसके एक इशारे पर चांद तारे तोड़ कर उसके कदमों में लाकर डालने की मिसाल देते हैं. पर मुरादाबाद के हाशिम ने जनवरी में हुई अपनी शादी के बाद पत्नी को हनीमून पर कुल्लू मनाली जैसे हिल स्टेशन पर घुमाने का वादा कर लिया था, लेकिन हाशिम के पास पत्नी को हनीमून पर मनाली जाने के लिएं पैसे ही नहीं थे.

बिहार में इन युवाओं को मिलेगा 12 हजार रुपये सालाना बेरोजगारी भत्ता, जानें कैसे करें अप्लाई

वहीं, जून को थाना मझोला इलाके से एक नई बुलेट मोटरसाइकिल चोरी की उसके बाद 4 जून को वह कोतवाली सदर इलाके के सागर सराय में पहुंचा. यहां उसने दवा कारोबारियों की दर्जनों होलसेल की दुकानें हैं. हाशिम ने एक मेडिकल एजेंसी पर रेकी कर वहां आने वाले मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव पर नजर रखनी शुरू कर दी. कुछ ही देर में वहां अमरोहा से आए नासिर नाम के एमआर के एक लाख 90 हजार रुपए से भरा बैग लेकर हाशिम फरार हो गया. दो दिन में ही बाइक और रुपए चोरी करने के बाद हाशिम अपनी पत्नी से किए गए वादे के मुताबिक, उसके साथ बुलेट मोटरसाइकिल से कुल्लू मनाली की यात्रा पर निकल गया.

बता दें , कोतवाली सदर पुलिस को जब चोरी की सूचना मिली, तो पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज बैग चोरी करने वाले युवक की पहचान करनी चाही तो चोर ने मास्क लगा रखा था. तब पुलिस ने घटना से पहले और घटना के पास लगभग 50 से ज्यादा स्थानों के सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो चोरी करने वाले युवक का चेहरा बिना मास्क के पुलिस को नजर आ गया. पुलिस ने उस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी चोर की हाशिम के रूप में पहचान कर मुखबिर की मदद से हाशिम का मोबाइल नंबर हासिल कर उसे सर्विलांस पर लगा दिया. मुरादाबाद की कोतवाली पुलिस को हाशिम के मोबाइल नंबर की लास्ट लोकेशन हिमाचल प्रदेश मिली. उसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया.

बिहार में इन युवाओं को मिलेगा 12 हजार रुपये सालाना बेरोजगारी भत्ता, जानें कैसे करें अप्लाई

पुलिस हाशिम का मोबाइल फोन ऑन होने या फिर उसकी मुरादाबाद वापसी का इंतजार करने लगी. जैसे ही हाशिम अपनी बीवी के साथ वापस मुरादाबाद पहुंचा. पुलिस ने हाशिम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बैग चोरी की घटना के साथ-साथ ही थाना मझोला इलाके से एक बुलेट मोटरसाइकिल चोरी की घटना का भी जुर्म कबूला कर ल‍िया. हाशिम ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बीवी से शादी के बाद हनीमून पर किसी अच्छे हिल स्टेशन पर घुमाने का वादा किया था. जनवरी में हुई शादी के बाद से ही उसकी पत्नी बार-बार बोल रही थी कि उसे घुमाकर लाओ, लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे. तब उसने पहले थाना मझोला इलाके से एक बुलेट मोटरसाइकिल चुराई और उसके बाद फिर वो पैसों के इंतजाम में लग गया.