गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

Virat Kohli vs Gautam Gambhir IPL 2023: IPL मैदान में भिड़े विराट कोहली और गौतम गंभीर, वीडियो हुआ वायरल

Virat Kohli vs Gautam Gambhir IPL 2023: आज की बड़ी खबर इंडियन प्रीमियर लीग से सामने आई है, जहां विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच भीषण लड़ाई हुई है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में एक बार फिर विराट कोहली और गौतम गंभीर को आपस में भिड़ते हु

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
2 मई 2023, 01:06 AM IST (2 मई 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 04:59 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Virat Kohli vs Gautam Gambhir IPL 2023: आज की बड़ी खबर इंडियन प्रीमियर लीग से सामने आई है, जहां विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच भीषण लड़ाई हुई है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में एक बार फिर विराट कोहली और गौतम गंभीर को आपस में भिड़ते हुए देखा गया. यह सारा मामला सोमवार (1 मई) को हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) मैच के बाद हुआ। मुकाबले में बेंगलुरु ने लखनऊ को उसी के घर में 18 रनों से शिकस्त दी।

UPSC: टैक्सी ड्राइवर का बेटा बना IAS ऑफिसर, पढ़िए गरीबी से निकले युवक की कहानी

एक रिपोर्ट के अनुसार मैच जीतने के लिए बेंगलुरु टीम ने लखनऊ को 127 रनों का टारगेट दिया था। इसके जवाब में केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ की टीम 108 रनों पर ही सिमट गई. मैच के बाद सभी खिलाड़ी आपस में मिल रहे थे।

Virat Kohli vs Gautam Gambhir IPL 2023: जानिए मामला

इसी दौरान विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई. यह बहस इतनी तीखी हुई कि बाकी खिलाड़ियों और स्टाफ को बीचबचाव के लिए आना पड़ा. इसके वीडियो और फोटोज काफी वायरल हो रहे हैं. वीडियो में साफ देख सकते हैं कि लखनऊ टीम के अमित मिश्रा और बेंगलुरु टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस भी बीच बचाव के लिए आए।

युवक को 10 बच्चों की मां से शादी करने पर मिली नौकरी और मकान, जानिए पूरी प्रेम कहानी

बता दें, कोहली और गंभीर के बीच आईपीएल 2013 सीजन में भी जमकर लड़ाई हुई थी। तब गौतम गंभीर कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान थे। मगर इस बार वो लखनऊ टीम के मेंटर हैं,vजबकि कोहली बेंगलुरु टीम के पूर्व कप्तान रहे हैं।